छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के दायित्व बदले, दुर्ग और धमतरी के कलेक्टर भी बदले गए

Chhattisgarh : अभिजीत सिंह दुर्ग के नये कलेक्टर होंगे, जबकि अबिनाश मिश्रा धमतरी के नये कलेक्टर होंगे। राज्य सरकार ने IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। विश्वदीप को रायपुर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं कुमार विश्वरंजन रायपुर जिला पंचायत CEO होंगे।
यह भी पढ़े :- विधानसभा में पान मसाला-गुटका पर लगा बैन, स्पीकर ने क्यों लिया ये फैसला? पढ़े पूरी खबर
वहीं, सुश्री रैना जमीला (2019 बैच) को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव के साथ-साथ लोक सेवा आयोग में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विश्वदीप (2019 बैच), जो वर्तमान में जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर एवं स्मार्ट सिटी के प्रभारी प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Chhattisgarh)
यह भी पढ़े :- कवर्धा के परसवारा ग्राम पंचायत में लोकतंत्र का उड़ा मजाक, 6 महिला पंच के पतियों को दिलाई गई शपथ
इसके अतिरिक्त, कुमार विश्वरंजन (2020 बैच), जो ऑफिसर्स ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत थे, उन्हें जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। (Chhattisgarh)
देखें आदेश




