Google Analytics —— Meta Pixel

लंबे समय बाद TRP लिस्ट में, मुंह के बल गिरा Anupamaa, सामने आए ये 5 कारण

स्टार प्लस के जानेमाने टीवी सीरियल अनुपमा में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इतना सब होने के बाद भी सीरियल अनुपमा का नया साल कुछ खास नहीं रहा है। साल के पहले ही हफ्ते में सीरियल अनुपमा की टीआरपी गिर गई है। इस हफ्ते अनुपमा ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 की पोजिशन हासिल की है। एक हफ्ता पहले भी सीरियल अनुपमा की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई थी। चलिए जानते हैं किन 5 कारणों के चलते अनुपमा की टीआरपी में इतनी गिरावट दर्ज की गई है।

मालविका के ट्रैक से परेशान हुए फैंस

मालविका को आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इतने कम समय में ही सीरियल के फैंस मालविका से परेशान हो गए हैं। मालविका का ट्रैक देखकर फैंस मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। फैंस का मानना है कि मालविका का किरदार इरिटेटिंग है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ में विश्विद्यालयों के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

वनराज को हीरो बनाने की कोशिश कर रहे हैं मेकर्स :

जब से अनुज और अनुपमा करीब आने लगे हैं तभी से मेकर्स वनराज की छवि को सुधारने में लगे हुए हैं। फैंस को ये बात जरा भी पसंद नहीं आ रही है। हाल ही में शो के मेकर्स सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए थे। फैंस दावा कर रहे हैं कि मेकर्स जानबूझकर वनराज के किरदार को देवता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि सच ये है कि वनराज जैसे लोग कभी नहीं सुधर सकते।

अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी से हटा फोकस :

जैसे ही सीरियल अनुपमा में मालविका की एंट्री हुई वैसे ही अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी पर ब्रेक लग गया। मेकर्स ने अनुज और अनुपमा के प्यार को भुलाकर मालविका पर फोकस कर लिया है। एक एक करके मालविका के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मालविका के राज फैंस को अब बोर कर रहे है।

चल रहे ट्रैक को रबड़ की तरह खींच रहे हैं फैंस :

सीरियल अनुपमा की कहानी धीरे धीरे बोरिंग होती चली जा रही है। मेकर्स टीआरपी बटोरने के लिए चल रहे ट्रैक को रबड़ की तरह खींच रहे हैं। मालविका के घरेलू हिंसा वाले ट्रैक को कई दिनों तक खींचा गया। ऐसा करने से फैंस की दिलचस्पी समय के साथ कम हो जाती है। सीरियल अनुपमा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

इसे भी पढ़े:Train Accident: जलपाईगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं; 4 यात्रियों की मौत, 20 घायल

कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है काव्या : 

मालविका के आने के बाद से काव्या की तो जैसे बोलती ही बंद हो गई है। काव्या मालविका को ताने तो मार लेती है लेकिन अब उसने साजिश करना ता जैसे बंद ही कर दिया। काव्या को डर सता रहा है कि कहीं वनराज उसे तलाक न दे दे। ऐसे में सीरियल अनुपमा में बेवजह का कलह नहीं हो रहा है। शाह हाउस की ये शांति फैंस को पसंद नहीं आ रही है। अब तो काव्या भी शाह हाउस छोड़कर भाग गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!