समाज के विकास में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

CM Bhupesh on Advocate: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने दुर्ग दौरे के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित अधिवक्ता संघ के आदर्श लाइब्रेरी का लोकार्पण और 2 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बार रूम नंबर 04 की पुरानी बिल्डिंग के नए सिरे से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शपथ ग्रहण के समय अधिवक्ता संघ द्वारा लाइब्रेरी और बार रूम मरम्मत की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें:- अब राज्य के बच्चों को मिलेगी नीट-जेईई की फ्री कोचिंग, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ में न्यायालयीन व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्था संबंधी विभिन्न मांगे पूरी की गई है। उन्होंने देश की आजादी में अधिवक्ताओं की योगदान को उद्घृत करते हुए कहा कि समाज के विकास हेतु तब भी अधिवक्ताओं का योगदान रहा और आज भी है। आज समाज में सबसे ज्यादा बुद्धिजीवियों में अधिवक्ताओं को माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान में व्यवस्था है कि यदि आप आरोपी है, तो को भी आपको कानून सम्मत अपनी बाते रखने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने न्यायालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं के योगदान के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल सतीश चंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में न्यायालयीन व्यवस्था में आवश्यकताओं के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर प्रकाश डाला। (CM Bhupesh on Advocate)

अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुनीता जैन ने स्वागत प्रतिवेदन में संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को संघ की ओर से साधुवाद दिया। समारोह में जिला और सत्र न्यायाधीश रीता यादव और अन्य न्यायाधीश, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्तागण, विधायक अरूण वोरा और देवेन्द्र यादव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आर.एन. वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गंजपारा दुर्ग में नवनिर्मित आर्गेनिक सी-मार्ट के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर इसका अवलोकन किया। (CM Bhupesh on Advocate)

60 जैविक बाड़ियों में साग-सब्जी-फल का उत्पादन

67 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस आर्गेनिक सी-मार्ट में किसानों द्वारा उत्पादित आर्गेनिक उत्पादकों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। बता दें कि जिले में कुल 155 जैविक बाड़ियां है, जिसमें 60 जैविक बाड़ियों में साग-सब्जी-फल का उत्पादन हो रहा है। जिले में पंजीकृत 1200 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। सी-मार्ट के आरंभ हो जाने के के बाद इन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। सी-मार्ट के माध्यम से अब तक एक करोड़ 78 लाख रुपए की जैविक उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा और भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के CEO अश्वनी देवांगन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (CM Bhupesh on Advocate)

Related Articles

Back to top button