Google Analytics —— Meta Pixel

अघरिया समाज महिला समिति ने ‘एक पहल, एक आगाज़’ कार्यक्रम में महिला उद्यमियों का किया सम्मान

Chhattisgarh Agharia Samaj : अघरिया समाज महिला सेवा समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा “एक पहल, एक आगाज़” नामक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सी वी रमन सभागार में किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य महिला नव उद्यमियों को मंच प्रदान कर उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना एवं सम्मानित करना था।

यह भी पढ़े :- खतरे और चुनौतियां हमारे जवानों के अडिग प्रण के सामने नहीं टिक सकेंगी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कार्यक्रम के दौरान कई विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित होकर अपने विचार साझा किए, जिनमें रायपुर उत्तर के विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक  मोतीलाल साहू, रायगढ़ जिला पंचायत सदस्य  कैलाश शक्राजीत नायक, और समाजसेविका वर्णिका शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा पटेल एवं दिव्य पटेल ने किया, जो काव्य की सुंदर प्रस्तुति के साथ वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।

इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय का स्टॉल लगाने का अवसर मिला। उन्होंने अपने व्यवसाय की प्रेरणा, उत्पाद और संचालन प्रक्रिया को मंच पर प्रस्तुत किया, जिससे समाज में स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा मिला।

विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायक विचार

रायपुर ग्रामीण के विधायक  मोतीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के उद्यमिता में योगदान को सराहा और कहा, “यह गर्व की बात है कि महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।” रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने महिलाओं को समाज और देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि “महिलाएं उद्यमिता के माध्यम से अपने बच्चों और भावी पीढ़ी को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।

 छत्तीसगढ़ अघरिया समाज
छत्तीसगढ़ अघरिया समाज

जिला पंचायत सदस्य  कैलाश शक्राजीत नायक और समाजसेविका वर्णिका शर्मा ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

महिला उद्यमियों का सम्मान और प्रोत्साहन

कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. सुषमा नायक, नीता नायक, रजनी पटेल, विनीता पटेल (आरुग सैनिटरी नैपकिन), समायरा पटेल (शेयर मार्केट), चंद्रकांती पटेल (बोतल्दा ट्रैक्टर्स), रेवती चौधरी (फूलझर आचार), अनु चौधरी (बेक बास्केट), अंजू पटेल (इंटीरियर डिजाइनर) जैसे उद्यमियों का नाम प्रमुख था।

अघरिया समाज महिला सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू पटेल और संरक्षक श्रीमती कल्पना पटेल ने विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम में रायगढ़, जांजगीर, सरिया जैसे अन्य स्थानों से भी महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं और अपने अनुभव साझा किए।

इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और भागीदारों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। (Chhattisgarh Agharia Samaj)

Back to top button
error: Content is protected !!