Google Analytics —— Meta Pixel

Agneepath Yojana: अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण 24 जून 2022 से शुरू, इस दिन होगी ऑनलाइन परीक्षा

Agneepath Yojana: अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण 24 जून 2022 से शुरू होगा। वहीं 5 जुलाई 2022 को संपन्न होगा। भारतीय वायु सेना के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई 2022 से शुरू होगी। अग्निपथ योजना को तैयार करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा है कि थलसेना, वायुसेना और नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। ये भर्ती ठीक उसी तरीके से होगी जैसे कि रेगुलर सैनिकों के लिए अभी तक होती आई है। मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने सेना के तीनों अंगों के मानव-संसाधन प्रमुखों के साथ राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें:- Agneepath Scheme:भारतीय सेना में 4 साल के लिए होगी युवाओं की भर्ती, ‘अग्निपथ योजना’ लॉन्च

थल सेना के एडजुटेंट जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल बीसी पोन्नपा ने बताया कि अग्निवीरों की भर्ती ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी सेना में 75 प्रतिशत भर्तियां ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होती आई हैं, लेकिन सेना की कुछ इन्फेंट्री रेजीमेंट हैं, जहां अब कैचमेंट एरिया के बाहर से भी भर्तियां की जाएंगी। सेना ने बताया कि अग्निवीरों के लिए शैक्षिक योग्यता भी पहले की तरह है लेकिन अब कोशिश ये होगी कि कुछ अग्निवीरों की भर्ती सीधे ITI जैसे तकनीकी संस्थानों से की जाए, ताकि टेक-सेवी अग्निवीर तैयार किए जा सकें। (Agneepath Yojana)

1 जुलाई को सेना के अलग-अलग रिक्रूटमेंट ऑफिस भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट रैली की तारीख जारी करेंगे। इसी दिन से अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। अगस्त के दूसरे हफ्ते से देशभर में रिक्रूटमेंट रैलियां शुरू हो जाएंगी। 16 अक्टूबर और 13 नवंबर- अग्निवीरों के पहले बैच के लिए कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम यानी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर 2022- अग्निवीरों का पहला बैच ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करेगा। 23 जनवरी 2023- अग्निवीरों के दूसरे बैच का कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम यानी लिखित परीक्षा होगी। वहीं 23 फरवरी 2023-दूसरा बैच ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करेगा। 23 जुलाई 2023-अग्निवीरों का पहला बैच अपनी यूनिट में रिपोर्ट करेगा। (Agneepath Yojana)

वायुसेना के लिए पहला चरण के तहत 24 जून-5 जुलाई को वायु अग्नि वीरों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
24-31 जुलाई ऑनलाइन स्टार एग्जाम 250 सेंटर पर होगा। 10 अगस्त को दूसरे चरण के लिए कॉल लेटर यानी अग्निवीर-वायु सिलेक्शन सेंटर में होगा। 21 अगस्त-28 अगस्त-फेज टू। 29 अगस्त-8 नवंबर- मेडिकल। रिजल्ट और एनरोलमेंट। 1 दिसंबर 2022-प्रोविजनल सेलेक्ट लिस्ट। 11 दिसंबर 2022–इनरोलमेंट लिस्ट और कॉल लैटर। 22-29 दिसंबर 2022-एनरोलमेंट पीरियड। 30 दिसंबर 2022-कोर्स शुरु होगा।

वहीं नौसेना के लिए 25 जून को रिक्रूटमेंट कैलेंडर जारी होगा। 1 जुलाई – ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन। 9 जुलाई – डिटेल नोटिफिकेशन। 15-30 जुलाई -2022 बैच के लिए एप्लीकेशन विंडो मिड-अक्टूबर -एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट। 21 नवंबर 2022 – मेडिकल और INS चिल्का बेस पर ट्रेनिंग के लिए ज्वाइनिंग होगा। (Agneepath Yojana)

अग्निपथ योजना पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि अगिनपथ योजना 3 चीजों को संतुलित करती है, पहला सशस्त्र बलों के लिए युवा का प्रोफाइल, तकनीकी जानकारी और सेना में शामिल होने के अनुकूल लोग व तीसरा… व्यक्ति को भविष्य के लिए तैयार करना। भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैन्य प्रक्रिया अपरिवर्तित रहेगी… हम एक प्रतिवद्धता लेंगे और उम्मीदवारों को प्रतिज्ञा प्रस्तुत करनी होगी कि वे किसी भी आगजनी/ तोड़फोड़ में शामिल नहीं थे। यह हमारे देश की सुरक्षा का मामला है। किसी ने अफवाह फैला दी कि सेना के पुराने जवानों को अग्निवीर योजना में भेजा जाएगा। यह एक फर्जी सूचना है। दुनिया के किसी अन्य देश में भारत के समान जनसांख्यिकीय लाभांश नहीं है। हमारे 50% युवा 25 साल से कम आयु वर्ग के हैं। सेना को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

वहीं एयर मार्शल एसके झा ने कहा कि पहले साल में 2% से शुरू करके अग्निवीरों को धीरे-धीरे शामिल किया जा रहा है। पांचवें साल में यह संख्या लगभग 6,000 हो जाएगी और 10 वें साल में लगभग 9,000-10,000 हो जाएगी… भारतीय वायु सेना में प्रत्येक नामांकन अब केवल ‘अग्निवीर वायु’ के माध्यम से होगा। भारतीय वायु सेना की युद्ध क्षमता और तैयारी पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। भारतीय वायु सेना और भारत सरकार हमें युद्ध के योग्य बनाने और युद्ध के लिए तैयार रखने के लिए सब कुछ करेंगे।

‘4 साल के प्रशिक्षण के बाद वे सीधे मर्चेंट नेवी में’

उन्होंने कहा कि प्रवेश की प्रक्रिया, प्रवेश स्तर की योग्यता, परीक्षा के पाठ्यक्रम या चिकित्सा मानकों में कोई बदलाव नहीं है। वायु सेना में सभी नामांकन अग्निवीर वायु के माध्यम से ही होगी। भारतीय नौसेना के एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि हमारा भर्ती कैलेंडर 25 जून के लिए तय किया गया था, लेकिन यह यानी 22 जून से शुरू होगा। ऑनलाइन पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू होगा। अग्नीवीर के लिए DG शिपिंग आदेश के अनुसार 4 साल के प्रशिक्षण के बाद वे सीधे मर्चेंट नेवी में जा सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!