रेप के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता से की छेड़छाड़, पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

Rape Accused Molested: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही कुछ ऐसा किया की उसे फिर जेल जाना पड़ गया। दरअसल, आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे झारखंड के गुमला से गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर फिर से घमासान, CM भूपेश बघेल ने कहा- राज्यपाल को विधेयक पर लेना चाहिए एक्शन  

बता दें कि आरोपी जुगल किशोर गुप्ता और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने कुनकुरी थाने में प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत की। कुनकुरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। (Rape Accused Molested)

कुछ दिन पहले जेल से छूटा था आरोपी 

वहीं कुछ दिन बाद ही रेप के मामले में आरोपी जुगल किशोर गुप्ता जमानत पर बाहर आ गया और पीड़िता का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। मामले में पीड़िता ने कुनकुरी थाने जाकर इसकी शिकायत की, जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट और लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। (Rape Accused Molested)

SP के निर्देश में गठित की गई थी टीम

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SP डी रविशंकर के निर्देशन में एक टीम गठित किया गया। सायबर सेल और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी युवक झारखंड के गुमला में छिपा हुआ है, जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कुनकुरी थाना ले आई, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है। (Rape Accused Molested)

Related Articles

Back to top button