मेरे लिए गारंटी 3 अक्षरों का खेल नहीं…इसके पीछे पल-पल खपाने का इरादा है: PM नरेंद्र मोदी
PM Modi in Wardha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का चुनाव है। ये सपना आजादी से भी पहले बापू ने देखा था। इसलिए, आज जब देश इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने जा रहा है तो इसमें वर्धा का विशेष आशीर्वाद चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में आपकी ये उपस्थिति, वर्धा और अमरावती का ये प्रचंड समर्थन बता रहा है कि विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत का लक्ष्य दूर नहीं है। आपके आशीर्वाद भी बढ़ रहे हैं, आपका प्यार भी बढ़ रहा है। इसलिए पूरा महाराष्ट्र कह रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।
यह भी पढ़ें:- राम मंदिर राजनीतिक फायदे का नहीं…आस्था का मुद्दा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
PM मोदी ने कहा कि 2014 से पहले ये धारणा बन गयी थी कि देश में कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता, लेकिन जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है। 10 साल में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। 2014 से पहले देश निराशा के कफन में डूबा हुआ था, जिसमें व्यापक धारणा थी कि कोई सकारात्मक बदलाव नहीं हो सकता। ग्रामीणों के लिए बिजली, बहते पानी और पक्की सड़कों की उपलब्धता दूर की आकांक्षाओं जैसी लगती थी। गरीबों ने सोचा कि वे हमेशा गरीब ही रहेंगे। महिलाओं को लगा कि कोई भी उनकी समस्याओं को कभी नहीं समझेगा। हालाँकि, मैंने उन लोगों की परवाह की जिन्हें दशकों तक दरकिनार कर दिया गया था। (PM Modi in Wardha)
A look at the overwhelming support of the people of Wardha during PM Shri @narendramodi's mega public rally!
The goal of 'Viksit Maharashtra' and 'Viksit Bharat' is not far! pic.twitter.com/IvJplDo0Sz
— BJP (@BJP4India) April 19, 2024
उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। हमने हर गांव तक बिजली सुनिश्चित की। हमने 11 करोड़ लोगों को नल का जल कनेक्शन प्रदान किया। मेरे लिए ‘गारंटी’ महज एक शब्द नहीं है. इसका मतलब है कि मैं अपना जीवन देश के लोगों को समर्पित कर दूं। 2047 के लिए 24/7। मोदी ने गारंटी दी है कि 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। इससे युवाओं को परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का खर्च वहन करने से राहत मिलेगी। विकसित भारत, देश की हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण के बिना असंभव है। 10 सालों में हमने स्वयं सहायता समूहों का एक आंदोलन खड़ा करके, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी के रास्ते खोले हैं। अकेले वर्धा में ही डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में शामिल हैं। (PM Modi in Wardha)
2024 का ये चुनाव, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का चुनाव है।
ये सपना आजादी से भी पहले बापू ने देखा था। इसलिए, आज जब देश इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने जा रहा है, तो इसमें वर्धा का विशेष आशीर्वाद चाहिए।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें:… pic.twitter.com/fQKuh9iWaP
— BJP (@BJP4India) April 19, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और INDI अलायंस की सोच हमेशा से विकास विरोधी और किसान विरोधी रही है। इसीलिए, देश में दशकों तक किसानों की हालत इतनी खराब रही है। परिवार के नाम पर पत्थर तो लग जाता था, लेकिन कई पीढियां गुजरने के बाद भी काम पूरा नहीं होता था। विदर्भ को कांग्रेस सरकारों के इस रवैये के बहुत नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन आज हमारी सरकार, विदर्भ को उतनी ही ज्यादा प्राथमिकता देकर काम कर रही है। वर्धा और अमरावती में सिंचाई की समस्या किसानों के लिए कितने बड़े संकट का कारण रही है, ये हम सबको पता है। लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर कभी ईमानदारी से काम नहीं किया। 2014 में, देश में ऐसी 99 बड़ी सिंचाई परियोजनाएं थी, जो दशकों से अटकी हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र की सिंचाई परियोजनाओं की थी। ये NDA सरकार है, जो इन्हें तेजी से पूरा करा रही है। (PM Modi in Wardha)
मेरे लिए गारंटी 3 अक्षरों का खेल नहीं है, इस गारंटी के पीछे पल-पल खपाने का इरादा है। पल-पल आपके नाम, पल-पल देश के नाम।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/4aL6Eg36PU pic.twitter.com/4hp0UhIHsi
— BJP (@BJP4India) April 19, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज BJP के विकास के सामने INDI अलायंस मुद्दों की कंगाली से जूझ रहा है। इसीलिए, ये लोग अब केवल गाली-गलौच और अपमान की राजनीति पर उतर आए हैं। INDI अलायंस की जो पार्टी सनातन के विनाश की घोषणा करती है, उन नेताओं को ये लोग यहां महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की धरती पर लाकर रैली करवाते हैं। 2014 में करीब 99 बड़ी सिंचाई परियोजनाएं दशकों से अटकी हुई थी। इनमें से अधिकांश जल सिंचाई परियोजनाएं महाराष्ट्र में थी। एनडीए सरकार उन्हें तेज गति से पूरा कर रही है। लोअर वर्धा सिंचाई परियोजना और अमरावती की लोअर पेढ़ी सिंचाई परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित होने वाली है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए कई छोटी परियोजनाएँ शुरू की जा रही हैं। (PM Modi in Wardha)
आज BJP के विकास के सामने INDI अलायंस मुद्दों की कंगाली से जूझ रहा है। इसलिए ये लोग अब केवल गाली-गलौच और अपमान की राजनीति पर उतर आए हैं।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/4aL6Eg36PU pic.twitter.com/7Sgido0l2s
— BJP (@BJP4India) April 19, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पता है कि वे इन चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस युवराज चुनाव नतीजों के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। आपातकाल लगाने की उनकी मानसिकता नहीं बदली है। हालांकि देश ने मन बना लिया है। वहीं केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में एक ऐसा नेता जनता के सामने आया है, जिसके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है और 25 साल का एजेंडा है। बीते 10 सालों में मोदी जी ने राजनेताओं के वादों पर जनता का भरोसा कायम करने का काम किया है। पहले जनता मान चुकी थी कि चुनाव के वक्त नेता बोलते हैं, इन पर क्या भरोसा करना, लेकिन 2014 से लेकर 2024 तक किए गए सारे वादे पूरे कर, 2024 में जनता से बहुमत मांगने जा रहे हैं। देश की जनता को PM मोदी की ‘गारंटी’ पर अटूट भरोसा है। (PM Modi in Wardha)