Google Analytics —— Meta Pixel

महानदी में बड़ा हादसा, 50 लोगों को लेकर जा रही नाव पलटी, 7 लोगों की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी

Odisha Boat Capsized : ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार शाम को एक नाव महानदी में पलट गई थी. इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई लोग अब भी लापता है. जिनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि नाव में 50 यात्री सवार थे जिनमें से करीब 40 यात्रियों को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया. कई घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पल-पल का अपडेट अधिकारियों से जान रहे हैं. सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें:- राम मंदिर राजनीतिक फायदे का नहीं…आस्था का मुद्दा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

डीजी फायर सुधांशु सारंगी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान (Odisha Boat Capsized ) जारी है. हमारे पास स्कूबा गोताखोर हैं. दो स्पेशलिस्ट स्कूबा गोताखोरों को पानी के नीचे कैमरों के साथ भेजा है. रेस्क्यू के लिए झारसुगुड़ा पहुंचने के लिए भुवनेश्वर से तत्काल टीम को भेजा जा रहा है.

ये घटना झारसुगुड़ा के लखनपुर ब्लॉक के अंतर्गत सारदा के पास महानदी नदी में हुई है. यहां एक नाव बच्चों और महिलाओं को लेकर जा रही थी, जो किसी कारण से पलट गई. इस घटना में एक की मौत हुई है, वहीं 7 लोग लापता हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है, जिससे उनके परिजन बेहाल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बरगढ़ जिले के बांधीपाली क्षेत्र से नाव यात्रियों को लेकर जा रही थी. जब नाव पलटी, उस समय कुछ स्थानीय मछुआरे मौजूद थे, जिन्होंने साहस दिखाकर 40 से अधिक लोगों को बचा लिया. वहीं जो लोग अब तक लापता हैं, रेस्क्यू टीम उनका पता लगाने में जुटी है. हालांकि महानदी की तेज लहरों के बीच रेस्क्यू में परेशानी आ रही है. (Odisha Boat Capsized )

Back to top button
error: Content is protected !!