चुनाव आयोग मर चुका है…सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा: सपा सांसद अखिलेश यादव

Akhilesh on Election Commission: अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद मिल्कीपुर में 5 फरवरी को उपचुनाव हुआ, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चुनाव आयोग मर चुका है। हमें सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा। मैंने और समाजवादी पार्टी ने कल सुबह से 500 शिकायतें की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि अयोध्या निवासी समाजसेवी प्रदीप यादव को पुलिस के एक एसओ ने अयोध्या एसएसपी राजकरण नैय्यर के कहने पर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने सदन में दिया जवाब, कहा- यह पहली बार नहीं
सपा सांसद ने कहा कि सूचना है कि प्रदीप यादव को SSP नैय्यर के आदेश पर अयोध्या पुलिस उठा ले गई है। अगर प्रदीप यादव को कुछ भी होता है तो अयोध्या एसएसपी और उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे और वे एक प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहें। पुलिस प्रदीप यादव के साथ क्या कर रही है ये बताएं सीएम योगी और एसएसपी अयोध्या ? क्योंकि प्रदीप यादव ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी अपने साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। CM योगी यूपी में अराजकता फैला रहे हैं। विपक्षी दल को कुचल रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और जो भी व्यक्ति इनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उन्हें पुलिस के द्वारा जान से मरवा दे रहे हैं। (Akhilesh on Election Commission)
भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा: चंद्रशेखर
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा है, जिस तरह से सरकारी मशीनरी सत्ता के आगे झुक गई है, वोटों को प्रभावित करने, मतदान में देरी करने, लोगों को धमकाने, वोट न डालने देने का पाप, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है, वह अपराध है। सत्ता में रहकर उन्हें लगता है कि वे कभी नहीं जाएंगे, लेकिन जिस तरह से वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी। इतना सब होने के बाद भी मिल्कीपुर में हो सकता है कि नतीजे भाजपा को सबक सिखा दें। (Akhilesh on Election Commission)
पिछले चुनाव से एग्जिट पोल सही नहीं रहे: मृत्युंजय
इधर, RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने दिल्ली एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले चुनाव से एग्जिट पोल सही नहीं रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है, लेकिन कुछ दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लोगों का एग्जिट पोल पर भरोसा खत्म हो गया है, हरियाणा में क्या हुआ? हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी, आम आदमी पार्टी वहां सरकार बनाएगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने ने कहा कि दिल्ली में चुनाव हैं। हम लोगों से यही कहेंगे कि जिसने काम किया हो उसी को वोट दें, लेकिन जिन लोगों ने झगड़ा, नफरत या विवाद फैलाया हो उसे सबक सिखाएं। (Akhilesh on Election Commission)
8 तारीख को परिणाम देख लीजिएगा: संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर कहा कि मुझे लगता है कि हमने जो घोषणाएं की थी उसका व्यापक असर चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा। आप 8 तारीख को परिणाम देख लीजिएगा, अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एग्जिट पोल जो कह रहे हैं, वह जमीनी हकीकत पर आधारित है। हमने यह भी देखा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी एंटी-इनकंबेंसी थी, कई ऐसे फैक्टर थे, जिन पर वह लोगों को राजी नहीं कर पाए। इस बार उनकी सच्चाई जनता के सामने आ गई है, इसीलिए ऐसे एग्जिट पोल आ रहे हैं और ऐसे ही नतीजे भी आएंगे। (Akhilesh on Election Commission)
दिल्ली में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएंगे: VD
भाजपा सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि सिर्फ एग्जिट पोल ही नहीं, वास्तविक पोल भी यही नतीजे दिखाएंगे, इससे भी बेहतर नतीजे दिखाएंगे। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल द्वारा लाई गई आपदा को हटाने का संकल्प लिया है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया है। 8 तारीख को दिल्ली में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एग्जिट पोल सही पोल साबित होंगे। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के काम का सम्मान किया है, दिल्ली की जनता व्यवस्था परिवर्तन चाहती थी और उन्होंने इसके लिए वोट दिया है। (Akhilesh on Election Commission)
जनता आकलन करने में गलती नहीं करती: सेहरावत
भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि दिल्ली की जनता कामकाज का आकलन करने में गलती नहीं करती। जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया और उसे दो मौके दिए, लेकिन 10 साल में उनकी जो दुर्दशा हुई, उससे लोग बहुत निराश और परेशान हैं। मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि एग्जिट पोल तो कल आए हैं, हम पिछले 15 दिनों से कह रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इसी तरह लोगों को गुमराह किया और दो बार सफलता का स्वाद चखा… दिल्ली के लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है, जैसे उन्हें देश भर में (लोकसभा चुनाव में) खारिज कर दिया गया था, उत्तराखंड में, गोवा में, यूपी में, हरियाणा में दिल्ली के लोगों ने भी उन्हें खारिज कर दिया है। (Akhilesh on Election Commission)



