Google Analytics —— Meta Pixel

सपा सांसद अखिलेश यादव के बयान पर मचा बवाल, सत्ता पक्ष ने बताया लोकतंत्र की हत्या

BJP on Akhilesh Statement: समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव के चुनाव आयोग को लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था है, जो लोग संविधान और आरक्षण बचाने की बात कर रहे थे। वे संविधान द्वारा प्रदत्त संस्था चुनाव आयोग पर प्रतिकूल टिप्पणी करके लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने पर समाजवादी पार्टी ने मर्यादा के विपरीत जाकर अध्यक्ष के सामने चुनाव आयोग के मृत शरीर के लिए कफन पेश किया। 

यह भी पढ़ें:- चुनाव आयोग मर चुका है…सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा: सपा सांसद अखिलेश यादव 

उन्होंने कहा कि आज तक भारत की संसदीय कार्यप्रणाली में ऐसा कुकृत्य कभी नहीं हुआ था। चुनाव आयोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। ऐसा करने से ज्यादा जघन्य कुछ नहीं हो सकता। यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर है। हम मांग करते हैं कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी सदन में इसके लिए माफी मांगे। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 6 महीने पहले जब ये 42 सीटें जीते थे, तब चुनाव आयोग हिमालय पर था, अद्भुत था और आज वह मरा गया। ये लोग सदन में कफन लेकर आ रहे हैं। इससे काला दिन कोई नहीं हो सकता कि राजनीति इतनी ओछी हो गई है। ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जनता सब समझती है, जनता हर बात का जवाब देती है। (BJP on Akhilesh Statement) 

अखिलेश यादव की टिप्पणी गैर जरूरी: सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अखिलेश यादव की टिप्पणी गैर जरूरी है। अखिलेश यादव को सफेद कपड़ा देने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि जब भी ये लोग जनता के बीच अपनी जगह नहीं बना पाते हैं तो इस तरह की बातें करते हैं, कभी EVM हैक हो जाती है, कभी प्रशासन खराब हो जाता है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करती हैं वह हमने देखा है। जब-जब ये चुनाव हारते हैं ये संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं। अखिलेश यादव के बयान की जितनी आलोचना की जाए कम है। (BJP on Akhilesh Statement)

विपक्ष अपनी हार से बौखला गया है: पीपी चौधरी

बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि विपक्ष अपनी हार से बौखला गया है। उन्हें चुनाव आयोग पर इसका ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए। यह गलत है। ईवीएम पर उनके सारे आरोप गलत साबित हुए हैं। कालकाजी से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं, उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ एक मंच साझा किया था। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि सीबीआई और ईडी कांग्रेस के तोते हैं और वे कांग्रेस के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। इसलिए, उन्हें केजरीवाल से चीजों की पुष्टि करनी चाहिए। एक तरफ, वे बीआर अंबेडकर के नाम से लाभ चाहते हैं और दूसरी तरफ, वे उनके संविधान का मजाक उड़ाकर उनका अपमान करने की कोशिश करते हैं। (BJP on Akhilesh Statement)

दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार: CM साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के एग्जिट पोल पर कहा कि जनता का विश्वास भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के प्रति है और इस बार निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि 10 सालों तक आम आदमी पार्टी ने वहां की जनता के साथ धोखा किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 5 साल में सिर्फ बहाने सुनने को मिले। अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना। दिल्ली की जनता ने इस बार डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को चुना है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा करके अपना भविष्य तय कर लिया है। दिल्ली जाग चुकी है और 8 तारीख को एग्जिट पोल से भी बेहतर नतीजे आएंगे। (BJP on Akhilesh Statement)

AAP का घमंड टूट चुका है: रवि किशन

सांसद रवि किशन ने कहा कि AAP को लगता था कि ये अजेय हैं, इसलिए इन्हें दर्द हो रहा है, इनका घमंड टूट चुका है। मिल्कीपुर उपचुनाव में भी हमारी ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने इतने ज्यादा झूठ बोल दिए हैं और दिल्ली की हालत इतनी खराब कर दी है कि दिल्ली के लोगों को समझ आ गया है कि अब बदलाव का समय आ गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है और अरविंद केजरीवाल के प्रति विश्वास घटा है। उनकी (AAP) नांव डूब जाएगी, उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी, वहां झूठे नाटक का कोई असर नहीं होने वाला। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने पहले दिन ही भविष्यवाणी कर दी थी कि दिल्ली में भाजपा की जीत होगी। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। (BJP on Akhilesh Statement)

NDA की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत होगी: शाइना

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत हर सुबह बड़बड़ाते हैं। उनके पास एक दूरबीन है जिसके माध्यम से वे जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया है, मतदाताओं से पूछें कि वे किसे वोट दे रहे हैं। मतदाता उसी को वोट देते हैं जहां काम हुआ है, स्थिरता है, राजनीतिक इच्छाशक्ति है। केंद्र में NDA की सरकार है और अब 27 साल बाद NDA की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत होगी। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था बदलेंगे। अब वहां बीजेपी सत्ता में आ रही है क्योंकि केंद्र, राज्य और एनडीएमसी में बीजेपी होगी तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर खत्म होगा और बिना बहाने के काम होगा। केंद्र के बजट, घोषणा पत्र और कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत बीजेपी दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। (BJP on Akhilesh Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!