Google Analytics —— Meta Pixel

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने संगम में लगाई डुबकी, खुद को बताया भाग्यशाली 

Akshay Kumar in Kumbh: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लगा। यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। इस कुंभ में सभी बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और जो इंतजाम किया गया है वो बहुत ही अच्छा है। मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी अपनी सास वीना के साथ संगम में डुबकी लगाई। साथ ही कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस समय यहां पर आईं। मैं बहुत खुश हूं। ये बहुत ही सुंदर जगह है।

यह भी पढ़ें:- दुनिया की उम्मीद बन रहा भारत, भारत में है विश्व का भविष्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने माता-पिता और परिवार के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया हूं। मां गंगा की कृपा हम सब पर बनी रहें। फिल्म अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह दिव्य अनुभव है। मैं यहां काफी समय से रह रहा हूं और शूटिंग कर रहा हूं। मैं कल चला जाउंगा। मैं पिछले 7-8 दिन से रह रहा हूं मैंने यहां लोगों को करीब से देखा है। लोगों की भक्ति और श्रद्धा को देखा है मैं कही न कही खुद अपने हिंदुस्तान से रूबरू हुआ हूं। (Akshay Kumar in Kumbh)

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तरप्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु हर स्नान पर्व पर आ रहे हैं। यह सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धी है कि अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग आकर स्नान कर चुके हैं। डिप्टी CM केपी मौर्य ने कहा कि 2025 का महाकुंभ दिव्य, भव्य और आध्यात्मिक उन्नति को प्रदान करने वाला रहा है। महाकुंभ पर विपक्ष, चाहे वह कांग्रेस हो, सपा हो, राजद हो या टीएमसी हो, सभी ने इस पर अपमानजनक तरीके से टिप्पणी की है। (Akshay Kumar in Kumbh)

उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं और भारतीय संस्कृति का अपमान है। मैं महाकुंभ की व्यवस्था और सेवा में शामिल सभी लोगों को इसकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। इस पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा आस्था और व्यवस्था का समन्वय नहीं कर पाएं हैं और इसलिए यह सब हुआ है। ये कुंभ में साफ पानी तक नहीं दे पाए हैं। साफ पानी केवल VIP लोगों को मिला है। इन्होंने प्रचार-प्रसार करके सभी को बुलाया है। कुंभ सदियों पुराना है और हमारी सरकार में भी कुंभ 2 बार लगा था। महाकुंभ में कभी अव्यवस्था नहीं हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि मैं बहुत पहले से अयोध्या में दर्शन करना चाहता था, जिस समय यहां प्रतिष्ठा हुई तब मैं आ नहीं पाया था। यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने यहां प्रभु के दर्शन किए। मेरा संकल्प था कि हमारा ओडिशा समृद्ध ओडिशा बने। हम ओडिशा को आगे ले जाएंगे और विकसित भारत बनाने में भी हमारा योगदान रहेगा। (Akshay Kumar in Kumbh)

Back to top button
error: Content is protected !!