CG Nikay Chunav Result 2025 : कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णतः खो चुकी है – मुख्यमंत्री साय
भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन, उनके विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो - मुख्यमंत्री साय

CG Nikay Chunav Result 2025 : नगरीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर अथाह विश्वास जनता ने जताया है, जिससे पार्टी को प्रचंड विजय हासिल हुई है। दस के दस नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हमारी डबल इंजन की सरकार के कार्यों का प्रमाण है। इसलिए अब जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी नवनिर्वाचित महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादों को पूरा करना उनका लक्ष्य हो। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी निगम के महापौर, पार्षदों से निरंतर संपर्क बनाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़े :- अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने संगम में लगाई डुबकी, खुद को बताया भाग्यशाली
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में उनसे मिलने आए नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
मोदी की गारंटी की सभी वादों को पूरा किया
साय ने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। इस जीत में संगठन के नेताओं, मंत्रिमंडल के साथियों, विधायकगणों और पदाधिकारियों का भी विशेष योगदान है। हमारी सरकार ने मात्र चौदह महीने में मोदी की गारंटी की सभी वादों को पूरा किया है। इससे जनता का विश्वास यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के प्रति और प्रगाढ़ हुआ है। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक परिणाम हैं, इससे पहले ऐसा परिणाम कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि महापौर पद हेतु डेढ़ लाख वोटों से जीत, निगम के 70 वार्डों में 60 पार्षद भाजपा के होना, सभी नगर निगमों में भाजपा का महापौर निर्वाचित होना ये सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अतः अब हमें नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए काम करना है। (CG Nikay Chunav Result 2025)
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम पर सीएम साय ने कहा कि पंचायत चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। लगभग 81 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़े भयावह स्थिति में है, कई जगहों पर ऐसी स्थिति रही कि कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को प्रस्तावक और समर्थक के भी लाले पड़े। कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णतः खो चुकी है। जनता को केवल और केवल भाजपा की सुशासन सरकार पर विश्वास है। (CG Nikay Chunav Result 2025)



