दुनिया की उम्मीद बन रहा भारत, भारत में है विश्व का भविष्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें:- PM Kisan Samman Nidhi : अन्नदाताओं के खाते में हमने एक लाख करोड़ रुपए भेजे : मुख्यमंत्री साय
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं। विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा है। उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक हो रहा था। उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं तो बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाएगी। ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसके कारण मैंने निकलने में ही 10-20 मिनट की देरी कर दी। इसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं। (PM Modi in MP)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। विश्व का भविष्य भारत में है। कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। खनिज पदार्थ के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। (PM Modi in MP)

PM मोदी ने कहा कि मध् प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे। आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। (PM Modi in MP)

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास में तीन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे- कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी। ये क्षेत्र करोड़ों नई नौकरियां पैदा करेंगे। अगर हम वस्त्रों पर नजर डालें तो भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। एमपी को कपास की राजधानी के रूप में जाना जाता है और भारत की 25 प्रतिशत जैविक कपास की आपूर्ति एमपी से होती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार अपनी निर्वात गति से आगे बढ़ रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम ही अपने आप में उत्साहवर्धक है अनंत संभावनाएं जो मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश की असीम संभावनाओं को दर्शाती है। (PM Modi in MP)




