छत्तीसगढ़ में 4 महिलाएं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

Alka Lamba PC: कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची, जिनका महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अलका लांबा ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद लगातर दौरा जारी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य भी मिला। महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। दूसरा मुद्दा भारत जोड़ो न्याय यात्रा है।

यह भी पढ़ें:- योग्य प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी BJP: डिप्टी CM अरुण साव

उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में चलेगी, जो प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। बाकी जगह यात्रा अच्छा रही है, लेकिन असम पहुंचते ही भाजपा ने विवाद की स्थिति पैदा करने की कोशिश की। राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया। छात्रों से भी मिलने नहीं दिया। हालांकि छात्र खुद बाहर आकर राहुल गांधी से मिले। असम के लोगों का धन्यवाद, जिनका 8 दिन की यात्रा में सहयोग मिला। (Alka Lamba PC)

अलका लांबा ने कहा कि असम की जनता के दम पर यात्रा संपन्न हुई। राहुल गांधी की यात्रा का 5 स्तंभ- युवा, भागीदारी, नारी, किसान और श्रमिक न्याय है। न्याय का हक मिलने तक राहुल गांधी की यात्रा चलेगी। आगामी राज्यों में होने वाले चुनाव में नारी सम्मान में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में महिलाओं को शामिल होने की अपील की। इंडिया अलायंस जल्द उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। (Alka Lamba PC)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, बलात्कार पर PM नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साध ली है। डबल इंजन की सरकार वाराणसी में हुए दुष्कर्म मामले में जवाब क्यों नहीं देती। उन्होंने कहा कि भाजपा इंडिया अलायंस बनने से बौखलाई हुई है। हमारे दो सहयोगी शिवसेना और एनसीपी को दो फाड़ में बांट दिया, ये जिन्हें भ्रष्ट बता रहे थे, आज वे मंत्री बने बैठे हैं। ED लगातार हमारे नेताओं को टारगेट कर रही है। राहुल गांधी से भी 55 घंटे पूछताछ हुई थी, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं है। (Alka Lamba PC)

लांबा ने कहा कि ED, CBI और IT के माध्यम से परेशान करने की कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी ED चुनाव से पहले पहुंची, जहां चुनाव हो रहे वहां ED पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने चुनाव लड़ा, जिसमें से 11 महिलाएं जीतकर आई भी। पिछले बार छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव में 2 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। इस बार 11 लोकसभा सीटों में से 4 पर महिलाएं खड़ी होगी। इस बार 2 नहीं 4 महिलाओं को खड़ा किया जाएगा। (Alka Lamba PC)

Related Articles

Back to top button