
All Party Meeting: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक के दौरान केंद्र सरकार ने माना कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। IB और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बैठक में विपक्षी नेताओं को सुरक्षा में हुई चूक के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पिछले कई सालों से कश्मीर में लोग शांति से अपना व्यापार कर रहे थे, टूरिस्ट आ रहे थे, गतिविधियां चल रही थी और सब बहुत अच्छा हो रहा था। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने विचारों को रखा और एक बात सामने आई कि देश को एकजुट होकर और एक आवाज में बोलना चाहिए। सभी पार्टियों ने कहा है कि वे सरकार के साथ हैं।
यह भी पढ़ें:- VHP Balodabazar: विहिप जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, अभिषेक तिवारी पुनः बने जिलाध्यक्ष
भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव देबाशीष मुखर्जी ने पाकिस्तान को पत्र भेजकर सूचित किया है कि 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। वहीं भारत ने 24 अप्रैल को दोपहर INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल की टेस्टिंग की, जो सफल रही। सतह से समुद्र पर हमला करने का सफल परीक्षण किया गया। वायुसेना युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इसे आक्रमण नाम दिया गया है, जिसमें अंबाला (हरियाणा) और हाशीमारा (पश्चिम बंगाल) की दो राफेल स्क्वॉड्रन हिस्सा लेंगी। विदेश मंत्रालय ने जर्मनी, जापान समेत कई देशों के राजदूतों की बैठक हुई, जिसमें पहलगाम हमले की जानकारी दी गई। (All Party Meeting)
इधर, रूसी मीडिया रशिया टुडे यानी RT ने मौजूदा हालातों को देखते हुए दावा किया है कि भारत कुछ बड़ा करने वाला है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जिन्होंने पहलगाम हमले की जानकारी दी है। भारत सरकार के अटारी बॉर्डर बंद करने के ऐलान के बाद वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अटारी चेक पोस्ट से वापस लौटना शुरू कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करके अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर नहीं जाने की सलाह दी है। बता दें कि पहलगाम के पास बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। (All Party Meeting)
हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने की आवश्यकता नहीं: अठावले
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेकर चले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल में पूरी दुनिया उनके साथ है। पूरी दुनिया इस घटना से दुखी है और पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो चुका है। कश्मीर के लोगों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। हम एक-एक आंसू का हिसाब लेंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बहुत गंभीर है। प्रधानमंत्री मोदी साऊदी अरब का दौरा छोड़कर भारत वापस आ गए हैं। यह बहुत गंभीर हमला है। इसमें अनेक लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। मुझे लगता है कि इस पर हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने की आवश्यकता नहीं है। (All Party Meeting)