VHP Balodabazar: विहिप जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, अभिषेक तिवारी पुनः बने जिलाध्यक्ष

VHP Balodabazar : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार को नगर के बजरंग चौक स्थित श्री महावीर देव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, सिमगा और भाटापारा प्रखंडों से बड़ी संख्या में दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में भूमि नामांतरण प्रक्रिया सरल, पंजीयन अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, तहसीलदार का दखल खत्म

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया, प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमलता बिसेन, सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा, गौसेवा प्रमुख सुशील भुषानिया, प्रांत सह संयोजिका भारती ठाकुर, रायपुर विभाग संगठन मंत्री ओमप्रकाश सैनी एवं समरसता प्रमुख राजेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ “ॐ” एवं “विजय मंत्र” के उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात प्रांत संगठन मंत्री ने संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाएं तथा विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

Abhishek Micky Tiwari
अभिषेक तिवारी (मिकी)

अभिषेक तिवारी को पुनः सौंपी गई जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठन के जिला स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। अभिषेक तिवारी को एक बार फिर विश्व हिंदू परिषद बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। (VHP Balodabazar)

घोषित नए दायित्व इस प्रकार हैं:

जिला मंत्री: रामकुमार साहू (दरचुरा)
जिला उपाध्यक्ष: बिसौहा राम वर्मा (कौड़िया), श्रीमती अंजली जायसवाल (भाटापारा – महिला)
जिला कोषाध्यक्ष: शिवप्रकाश तिवारी
सेवा प्रमुख: लक्षमेन्द्र अग्रवाल
सह सेवा प्रमुख: शशिकांत साहू (रवान)
समरसता प्रमुख: निशांत श्रीवास्तव
धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख: विनय गुप्ता
सत्संग प्रमुख: पं. पंकज शुक्ल (कोहरौद)
बजरंग दल जिला संयोजक: नीलकंठ यदु (बैकोनी)
जिला सह संयोजक: केवल साहू (बनसंकरा), विजय साहू (लवन), दीपक साहू (फुलवारी)
बलोपासना (अखाड़ा) प्रमुख: रवि यादव
गौरक्षा प्रमुख: हेमन्त साहू (टुंड्रा)

विभागीय स्तर पर भी हुआ पुनर्गठन

बलौदाबाजार-भाटापारा के पूर्व जिला मंत्री राजेश केशरवानी को रायपुर विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंत में, उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए “ॐ” के उच्चारण के साथ नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। (VHP Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!