Ambedkar Hospital journalist attack : रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से मारपीट, बाउंसर और एजेंसी संचालक गिरफ्तार

Ambedkar Hospital journalist attack : रविवार देर रात रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों के साथ बाउंसरों ने मारपीट की। ये रिपोर्टर एक चाकूबाजी के घायल शख्स से जुड़ी खबर कवर करने पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल में तैनात बाउंसरों ने उन्हें कवरेज से रोकने की कोशिश की और हाथापाई पर उतर आए।
यह भी पढ़ें :- Tej Pratap Yadav controversy : तेज प्रताप की मोहब्बत ने मचाया सियासी भूचाल, संकट में लालू परिवार की विरासत
घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में भी बाउंसरों ने धक्का-मुक्की की। अस्पताल में बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी के संचालक वसीम बाबू पिस्टल लेकर पहुंचा और पत्रकारों को धमकाने लगा। महिला सुरक्षाकर्मियों को गेट से हटाकर पत्रकारों की ओर धकेला गया। (Ambedkar Hospital journalist attack)
इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने अंबेडकर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने पर सभी मीडियाकर्मी आधी रात मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। वहां रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह और अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर पहुंचे। अधीक्षक ने सड़क पर बैठकर पत्रकारों से माफी मांगी और कॉल मी सर्विस एजेंसी का टेंडर निरस्त करने की अनुशंसा का आश्वासन दिया।
धरना स्थल से ही प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से फोन पर बात की। मंत्री ने कहा, “पत्रकारों को धमकाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे।” इसके बाद धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया। (Ambedkar Hospital journalist attack)
इस मामले में मौदहापारा पुलिस ने बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। वसीम के घर से पिस्टल और गोलियां भी जब्त की गई हैं।
दो दिन पहले बिलासपुर में भी दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता से मोहल्ले के बदमाशों ने मारपीट की थी। पुलिस ने वहां भी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Ambedkar Hospital journalist attack)



