Google Analytics —— Meta Pixel

Tej Pratap Yadav controversy : तेज प्रताप की मोहब्बत ने मचाया सियासी भूचाल, संकट में लालू परिवार की विरासत

Tej Pratap Yadav controversy : तेज प्रताप यादव की प्रेम कहानी और वैवाहिक विवाद ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को भारी राजनीतिक संकट में डाल दिया है। पहले से ही कानूनी मामलों में घिरे इस परिवार के लिए यह विवाद नई मुसीबत बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें :- गुजरात के वडोदरा में PM मोदी ने किया रोड शो, कर्नल सोफिया के परिवार ने किया स्वागत

लालू प्रसाद यादव पहले से चारा घोटाले में दोषी हैं और बेल पर बाहर हैं। साथ ही रेलवे टेंडर घोटाले में उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती पर भी ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है। इस बीच, तेज प्रताप और उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला भी अदालत में है। ऐश्वर्या ने तेज प्रताप के साथ-साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

अब नया विवाद तब शुरू हुआ जब खबर आई कि लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया है। यह कदम परिवार में गहरा विभाजन ला सकता है, क्योंकि तेज प्रताप ना सिर्फ महत्वाकांक्षी नेता हैं, बल्कि अपमान को चुपचाप सहने वालों में नहीं हैं। (Tej Pratap Yadav controversy)

तेज प्रताप की ओर से किसी बड़े फैसले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जो लालू परिवार की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। ऐसे समय में जब बिहार चुनाव नजदीक है, यह पारिवारिक कलह विपक्ष के लिए बड़ा हथियार बन सकती है। एनडीए के मजबूत गठबंधन के सामने विपक्ष की एकजुटता जरूरी है, लेकिन अंदरूनी विवाद से राजद की स्थिति कमजोर हो सकती है। (Tej Pratap Yadav controversy)

तेजस्वी यादव के सामने अब कई मोर्चे हैं – कानूनी लड़ाई, भाई का विद्रोह और विपक्ष का हमला। तेज प्रताप की प्रेम कहानी अब केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि लालू परिवार के राजनीतिक भविष्य पर असर डालने वाला गंभीर मसला बन चुकी है। (Tej Pratap Yadav controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!