कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल

Amit Shah Chhattisgarh Tour: नगरीय निकाय चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड जाएंगे, जहां से सड़क मार्ग से चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे, जहां वे आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव और 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- सावधान: बर्ड फ्लू को लेकर जारी निर्देशों का उल्लंघन, रायगढ़ के 8 होटलों में पकाते मिले चिकन

बता दें कि चंद्रगिरी तीर्थ में देशभर से जैन धर्म के अनुयायी और श्रद्धालु इकट्ठा हो रहे हैं। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह संत समाज और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
डोंगरगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चंद्रगिरी तीर्थ और मां बम्लेश्वरी मंदिर के आसपास विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। SP और कलेक्टर खुद सभी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। (Amit Shah Chhattisgarh Tour)

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवा अवधि के दौरान पुलिस बल को ज्यादा सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे। (Amit Shah Chhattisgarh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!