
Heat Increased in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। फरवरी के पहले हफ्ते में ही दिन गर्म हो गए हैं। 3 फरवरी को दंतेवाड़ा में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि रायपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। दुर्ग और जगदलपुर समेत 8 शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जगदलपुर में तापमान 35 डिग्री, दुर्ग में 34 डिग्री, बिलासपुर में 33 डिग्री, कोरिया में 31.1 डिग्री, बलरामपुर में 30.9 डिग्री और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तापमान 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि अंबिकापुर और बलरामपुर सबसे ठंडे रहे।
यह भी पढ़ें:- कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है। शहर के आउटर इलाके में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 3 फरवरी को रायपुर में दिन का पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा, जो औसत से करीब 5 डिग्री ज्यादा है। माना इलाके में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री से ज्यादा था। (Heat Increased in Chhattisgarh)
बिलासपुर में दिन का पारा बढ़ा
बिलासपुर में दिन का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। धूप सुबह से चुभने लगी है। 3 फरवरी को दिन का तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान भी 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा था। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है, जिसकी वजह से ठंड कम हो गई है। सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन औसत और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। अंबिकापुर में 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का पारा 12.9 डिग्री दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। (Heat Increased in Chhattisgarh)