
Amit Shah in Assam: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के डेरगांव में लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूत और महान योद्धा लचित बोरफुकन ने मुगलों को असम से उल्टे पैर वापस भेजने का काम किया था। उनके नाम पर पुलिस अकादमी का लोकार्पण हम सभी के लिए गर्व की बात है। लचित बोरफुकन ने असम को मुगलों के खिलाफ विजय दिलाई, लेकिन उन्हें किसी भी सरकारी पाठ्यक्रम में उचित स्थान नहीं दिया गया। लचित बोरफुकन को सिर्फ असम तक सीमित रखा गया, लेकिन आज उनकी जीवनी 23 भाषाओं में अनुवादित की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:- होली है, ठुमका लगाओ, नहीं तो सस्पेंड कर देंगे… लालू के लाल ने पुलिसकर्मी को दी धमकी, पढ़े पूरी खबर
शाह ने कहा कि एक दौर था जब असम की पुलिस को प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार ने बीते 8 सालों में ऐसा बदलाव लाया कि आज लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी से गोवा और मणिपुर के 2,000 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण लेकर जा चुके हैं। लचित बोरफुकन की विरासत से प्रेरित इस पुलिस अकादमी की योजना को दो चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद, यह असम ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में नंबर 1 पुलिस अकादमी बनने वाली है। (Amit Shah in Assam)
मोदी सरकार में हुए कई समझौते: शाह
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अमस में अनेक शांति समझौते हुए, जिसके परिणामस्वरूप हजारों युवा हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे। असम में कभी आंदोलन, गोलीबारी और आतंकवाद की चर्चा होती थी, आज यहां सबसे आधुनिक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगने जा रही है। असम की जनता ने भाजपा को प्यार, उत्साह और आशीर्वाद दिया है। बदले में भाजपा ने न सिर्फ शांति स्थापित करने का प्रयास किया, बल्कि असम में वास्तविक शांति लाकर दिखाई। असम में भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को नई मजबूती देते हुए कन्विक्शन रेट को 5% से बढ़ाकर 25% तक पहुंचाया। पहले पुलिसिंग केवल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तक सीमित थी, लेकिन आज यह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रही है। (Amit Shah in Assam)
कांग्रेस सरकार में खाई थी जेल की रोटी: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं विद्यार्थी काल में असम आया था। असम में मैंने कांग्रेस सरकार के डंडे भी खाए हैं। हितेश्वर सैकिया असम के मुख्यमंत्री थे। हम पूर्व PM इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगाते थे। 7 दिनों तक मैंने असम के जेल की रोटी भी खाई है। पूरे देश से लोग असम को बचाने आए। आज मैं असम सरकार को बधाई देना चाहता हूं। आज असम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अमित शाह ने कहा कि 2016 में भाजपा सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने असम को दंगों की आग में झोंक रखा था। उन्होंने कहा कि मैं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को आहोम साम्राज्य के सेनापति लाचित बरफुकन के नाम पर इस अकादमी का नाम रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। (Amit Shah in Assam)