
Naxal Surender in Telangana: तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में 64 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी बीजापुर और सुकमा जिले के निवासी हैं, जिन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर शांति की ओर कदम बढ़ाया। सरकार की पुनर्वास सुविधाओं से प्रेरित होकर अब तक 122 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इससे पहले बीजापुर में 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, जिनमें से 9 पर 24 लाख का इनाम था।
यह भी पढ़ें:- असम में कांग्रेस सरकार के दौरान खाए थे डंडे… 7 दिनों तक खिलाया गया जेल का खाना: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
दरअसल, जवान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने भट्टिगुड़ा तक फोर्स पहुंच चुके हैं, जहां नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य सुदर्शन का विशाल स्मारक और ट्रेनिंग कैंप को तोड़ा गया। यहां नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा की बटालियन और नए लड़ाकों को फाइट करना सिखाया जाता था। इस जगह पर अब जवानों का डेरा है। इसके बाद अब नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में डीवीसीएम, एसीएम, मिलिशिया और पीपीसीएम जैसे पदों पर कार्यरत नक्सली शामिल हैं। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। (Naxal Surender in Telangana)
सुकमा में 52 लाख के 9 नक्सलियों का सरेंडर
इससे पहले सुकमा में 52 लाख के 9 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया था। SP किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 4 महिला और 2 पुरुष थे, जिन पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं बटालियन 1 के सक्रिय दंपति भी इनमें शामिल है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में विकास काम किया जा रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। (Naxal Surender in Telangana)
बीजापुर में 17 नक्सलियों ने किया सरेंडर
वहीं होली के दिन बीजापुर में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर किया था। इसे लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की पुनर्वास नीति और “नियद नेल्लानार योजना” से प्रभावित होकर नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। सुकमा जिले में सक्रिय 24 लाख के इनामी 9 नक्सली समेत 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। साय सरकार भटके हुए लोगों को आत्मसमर्पण का अच्छा अवसर दे रही है। उनसे हमारी अपील है कि हथियार छोड़ें और समाज की मुख्यधारा में लौटें। 2 महीने पहले नारायणपुर जिले में 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया था इनमें 7 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी मिलिशिया, CNM जैसे कैडर के थे, जो पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। (Naxal Surender in Telangana)