सिंदूर को अगर कोई क्षति पहुंचाएगा, उसे अपने खून से जवाब देना होगा: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

Amit Shah in Maharashtra: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले 22 अप्रैल को पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने हमारे निर्दोष यात्रियों को धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने चुन चुनकर मारने का कायराना कार्य किया। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में कहा था कि कहीं भी छिपे हो, ढूंढ ढूढ़कर मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। पाकिस्तान ये भूल गया कि अब यहां 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। आतंकियों ने उरी पर हमला किया, हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। उन्होंने पुलवामा में हमला किया, हमने एयर स्ट्राइक की।
यह भी पढ़ें:- संसदीय सलाहकार समिति की हुई बैठक, कहा- तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों से भारत को मिला समर्थन
शाह ने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया, हमने ऑपेरशन सिंदूर करके उनके मुख्य ठिकानों को जमीन में मिलाने का काम किया। सैकड़ों आतंकवादी हमारे हवाई हमले में तहस-नहस हो गए। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान, बल्कि पूरी दुनिया में हमेशा के लिए संदेश भेजा है कि भारत की सेना, भारत की जनता और भारत की सीमा के साथ छेड़खानी नहीं करनी। वरना नतीजे भुगतने पड़ते हैं। PM मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि हमारे निर्दोष नागरिकों पर अगर कोई हमला करता है तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा, माकूल जवाब दिया जाएगा। (Amit Shah in Maharashtra)

उन्होंने कहा कि 7 मई को रात 1.04 मिनट पर 9 आतंकवादी स्थानों को 22 मिनट में नष्ट करके उनके हेडक्वार्टर को भी उड़ाने का काम हमारी वीर भारतीय सेना ने किया है। 8 मई को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, लेकिन हमारी एयर डिफेंस सिस्टम इतनी पुख्ता थी कि उनकी एक भी मिसाइल, एक भी ड्रोन भारत की जमीन को छू नहीं पाया, हवा में ही समाप्त कर दिए गए। 9 मई को जिन हवाई अड्डों से मिसाइल और ड्रोन उड़े थे, पाकिस्तान के उन हवाई अड्डों और एयर डिफेंस सिस्टम को हमारी सेना की मिसाइलों ने पूर्णतया क्षतिग्रस्त करने का काम किया और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को खोखला साबित कर दिया। (Amit Shah in Maharashtra)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि इस ऑपरेशन को PM मोदी ने नाम दिया ऑपरेशन सिंदूर और पूरी दुनिया में संदेश भेजा कि हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के माथे का सिंदूर सस्ता नहीं है। उनके सिंदूर को अगर कोई क्षति पहुंचाएगा, उसे अपने खून से जवाब देना होगा। हमें 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है, लेकिन साथ ही ऐसा भारत भी बनाना है, जिसके खिलाफ कोई दुस्साहस करने की हिम्मत न कर सके। जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था, तब ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट भी चल रहा था। हमारे CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस और BSF ने कई नक्सलियों को सफलतापूर्वक खत्म किया है। अब तक कई नक्सली मारे गए हैं और कई ने आत्मसमर्पण किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 31 मार्च 2026 तक हम नक्सल मुक्त राष्ट्र बन जाएंगे। (Amit Shah in Maharashtra)




