Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ… वरना मेरी गोली तो है ही

PM Modi on Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने भुज में सभा को संबोधित किया। साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ… वरना मेरी गोली तो है ही। भारत की दिशा एकदम स्पष्ट है… भारत ने विकास का पथ चुना है, शांति और समृद्धि का रास्ता चुना है। PM मोदी ने कहा कि पटना से मैंने दुनिया को यह घोषणा की कि भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। मैंने इंतजार किया, उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा, लेकिन जब उन्होंने कुछ नहीं किया तो मैंने अपने सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दे दी।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिज्म मानता है, जो दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया – बिना किसी नागरिक क्षेत्र या निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाए। यह ऑपरेशन हमारे बलों के बेजोड़ साहस और क्षमता का प्रमाण है – कि हम यहीं से, अपनी सीमाओं के भीतर से आतंकवादियों को खत्म कर सकते हैं। पाकिस्तान ने ड्रोन से कच्छ पर हमला करके गलती की, क्योंकि मोदी गुजरात से हैं, लेकिन वे भूल गए – यह वह भूमि है, जहां 1971 में हमारी बहादुर नारी शक्ति ने मात्र 72 घंटों में हवाई पट्टी बनाई थी। हमने केवल आतंकवादी शिविरों को सटीकता से निशाना बनाया, लेकिन उन्होंने हमारे नागरिकों पर हमला किया – एक कायरतापूर्ण कृत्य। (PM Modi on Pakistan)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में हमारे जवानों ने इतनी ताकत से जवाबी हमला किया कि उनके एयरबेस आईसीयू में चले गए। और नतीजा? वे शांति की गुहार लगाने आए। हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और स्पष्ट कर दिया है, जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसको उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है। (PM Modi on Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!