रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 355 ट्रिप रेत, 3 चेन माउंटेन मशीन, 7 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त

illegal Sand Mining: छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में राजपुर अनुभाग के अंतर्गत नरसिंहपुर क्षेत्र में 355 ट्रिप अवैध रेत जब्त की गई है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर के मार्गदर्शन और तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की है। कार्रवाई के दौरान चंदौरीडांड में रमेश, बहादुर और दीपक के कुल 200 ट्रिप रेत, बहेराडांड में रमेश के 50 ट्रिप, यादवपारा में दीपक के 50 ट्रिप, बड़कापारा में गौरव सिंह के 35 ट्रिप और सुरेश जायसवाल के 20 ट्रिप रेत अवैध रूप से भंडारित पाए गए। सभी रेत को मौके से जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- सुख चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ… वरना मेरी गोली तो है ही
जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत के कारोबार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसी तरह कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत अंतर्गत बासीन, सल्फा और मदकू स्थित रेत घाटों पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व, माइनिंग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके पर अवैध उत्खनन करते हुए 03 चेन माउंटेन मशीन, 07 हाइवा और 02 ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त सभी वाहन सरगांव थाना परिसर में अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। (illegal Sand Mining)

कवर्धा में 1041 घन मीटर रेत जब्त
वहीं कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर को खेलटुकरी, तहसील कुंडा से अवैध रेत भंडारण की शिकायत फोन के माध्यम से प्राप्त हुई। शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार संजय मोध्या और नायब तहसीलदार कुंडा नेहा उके को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। जांच में ग्रामवासियों की सूचना के अनुसार विजय शुक्ला निवासी माकरी द्वारा बिना अनुमति के 1041 घन मीटर रेत का अवैध उत्खनन कर हाफ नदी से भंडारण किया गया पाया गया। मौके पर ही रेत जब्त कर ग्राम पंचायत खेलटुकरी के सौंप दिया गया है। (illegal Sand Mining)
बिलासपुर में एक जेसीबी जब्त
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की ओर से खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 25 मई को खनिज अमला ने जोंधरा, गोपालपुर, अमलडीहा, उदइबंद और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। जोंधरा क्षेत्र से खनिज रेत का उतखनन करते एक जेसीबी को जब्त कर थाना पचपेड़ी को सौंप दिया गया। खनिजों के अवैध खनन,परिवहन, भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। (illegal Sand Mining)




