Google Analytics —— Meta Pixel

केजरीवाल ने सिर्फ अपना भवन बनाने का काम किया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah on Kejriwal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में कामकाजी महिला छात्रावास ‘सुषमा भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुषमा जी को हमेशा पार्टी के महान नेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा। भारत के राजनीतिक इतिहास में वे उन नेताओं में से एक हैं, जो NDA 1 और NDA 2 के दौरान मंत्री रहीं। उन्हें केवल विदेश या स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि विपक्ष के एक संघर्ष करने वाली नेता के रूप में याद किया जाएगा। यह सुषमा जी ही थीं, जिन्होंने PA-2 सरकार के 12 लाख करोड़ के घोटाले को संसद भवन में उजागर किया था। मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष के सभी नेताओं को उनके काम का अध्ययन करना चाहिए और उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नारीशक्ति की भूमिका बहुत अहम: PM मोदी

शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता का पद लोकतंत्र में कितना महत्वपूर्ण होता है, इसका जब उदाहरण दिया जाएगा तब सुषमा जी को जरूर याद किया जाएगा। मेरे घर पर कुछ बच्चे मिलने आए थे तो मैंने उनसे पूछा कि केजरीवाल जी ने क्या किया? तो एक बच्चे ने कहा कि उन्होंने एक बड़ा 45 करोड़ रुपये का शीशमहल खुद के लिए बनाया। राजनीति में आए तब कहते थे कि हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे। आज 50 हजार गज में दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपये का अपने लिए शीश महल बनाया। केजरीवाल जी आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा। केजरीवाल को जब दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने का मौका मिला, तब उन्होंने अपना भवन बनाने का काम किया। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता नहीं की। (Amit Shah on Kejriwal)

निजी सुविधाओं के लिए शीशमहल बनाया: शाह

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला किया, मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भ्रष्टाचार किया, दवाओं के नाम पर घोटाला किया, सीसीटीवी के नाम पर घोटाला किया, बस खरीद में घोटाला किया और सबसे बड़ी घोटाला निजी सुविधाओं के लिए, अपना शीशमहल बनाने के लिए किया। केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना पड़ेगा। केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। अब लोग न्याय चाहते हैं। इसलिए केजरीवाल को दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा। वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि 30 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ‘अस्थायी’ कहेगा। किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ‘अस्थायी मुख्यमंत्री’ कहा। यह संवैधानिक पद पर बैठी महिला का अपमान है और आतिशी को इसका जवाब देना चाहिए। (Amit Shah on Kejriwal)

Back to top button
error: Content is protected !!