Google Analytics —— Meta Pixel

देश में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर हुई 6: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

Amit Shah on Naxalism: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर प्रहार लगातार जारी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हमारे देश ने वामपंथी उग्रवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की संख्या को 12 से घटाकर सिर्फ 6 कर एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। मोदी सरकार नक्सलवाद के प्रति निर्मम दृष्टिकोण और सर्वव्यापी विकास के लिए अथक प्रयासों के साथ सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर रही है। भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

यह भी पढ़ें:- हम चिली को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु “जिला निर्माण समिति” के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनता के पैसे से चलने वाले कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जिला निर्माण समिति के गठन के संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह समिति निर्माण कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन के लिए गठित की गई है। (Amit Shah on Naxalism)

संपूर्ण राजस्व जिला  

समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर रहेंगे। जिले के पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, जिला कोषालय अधिकारी और संबंधित कार्य के जिला प्रमुख अधिकारी समिति के सदस्य रहेंगे। जिला निर्माण समिति का कार्य क्षेत्र संपूर्ण राजस्व जिला होगा। कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति वर्तमान नियमों के तहत सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी की जाएगी। जिला निर्माण समिति के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का निर्धारण जिला कलेक्टर की ओर से किया जाएगा, जिन कार्यों को 3 बार ऑनलाइन निविदा आमंत्रित करने के बाद भी, इच्छुक ठेकेदार उपलब्ध नहीं होने के कारण पूरा कराया जाना संभव न हो, ऐसे अत्यावश्यक और अपरिहार्य निर्माण कार्यों को जिला निर्माण समिति के माध्यम से कराया जाएगा। जिले के जो ब्लॉक गहन रूप से नक्सल प्रभावित नहीं है, उनमें जिला निर्माण समिति के माध्यम से यथासंभव कार्य नहीं कराया जाने के निर्देश हैं। (Amit Shah on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!