Google Analytics —— Meta Pixel

रामराज्य का मतलब है-जनता की सेवा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Ramrajya: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विचार पत्रिका “स्वदेश” की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम “विमर्श” में शामिल हुए। “समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का” विषय पर आयोजित इस विमर्श व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। सह सरकार्यवाह चक्रधर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और गुणों को मन में आत्मसात करना ही “मन की अयोध्या” को सजाना है।

यह भी पढ़ें:- देश में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर हुई 6: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

उन्होंने कहा कि सिर्फ मन ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, समाज, गांव और राष्ट्र को भी राममय बनाना है। रामदत्त चक्रधर ने श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन वचन-पालन, धैर्य, करुणा भाव, परामर्श, श्रेय, न्याय, अहंकार का त्याग, मित्रता और दूसरों के प्रति सम्मान और समभाव जैसे गुणों से परिपूर्ण था। इन गुणों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। चक्रधर ने आगे श्रीराम के जीवन से जुड़ी घटनाओं के छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से उनके आदर्श गुणों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि श्रीराम वचन के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ थे-राजतिलक की घोषणा के अगले ही दिन उन्होंने पिता दशरथ के दिए गए वचन के सम्मान में सहर्ष वनवास स्वीकार किया। इसी तरह उन्होंने हर सुख-दुख की परिस्थिति में धैर्य बनाए रखा, कभी भी अहंकार को अपने पास नहीं आने दिया और सभी के साथ समभाव रखते हुए सम्मान का आदर्श प्रस्तुत किया। (CM Sai on Ramrajya)

सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि इन गुणों को आत्मसात कर हम अपने मन, परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं और 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर अयोध्या आंदोलन पर केंद्रित ग्रंथ “राम काजु कीन्हें बिनु” और छत्तीसगढ़ की लोक कला-संस्कृति पर आधारित पुस्तक का विमोचन मंच से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वदेश पत्रिका समूह के संपादक अतुल तारे और प्रबंध संपादक यशवर्धन जैन मंच पर उपस्थित थे। (CM Sai on Ramrajya)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की तारीफ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वदेश पत्र समूह ने अपनी सात दशकों की अविरल यात्रा में समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वदेश समाचार पत्र भले ही नए कलेवर में है, लेकिन इसका इतिहास अत्यंत समृद्ध है। देश की आजादी के तुरंत बाद 1948 में अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना से इस पत्र का प्रकाशन शुरू हुआ। हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भी इसके संपादक रहे। (CM Sai on Ramrajya)

आपातकाल का किया जिक्र

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 975 में जब देश में आपातकाल लागू हुआ, तब स्वदेश समाचार पत्र समूह के अधिकांश लोगों को जेल में डाल दिया गया। इसके बावजूद यह पत्र भारतीयता की भावना को लोगों तक पहुंचाता रहा और अडिग रहा। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की गई और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। कई परिवार उजड़ गए। ऐसे मीसाबंदियों को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार ने सम्मान निधि देना शुरू किया था, जो पिछले 5 सालों से बंद थी, जिसे हमारी सरकार ने फिर शुरू किया है। साथ ही विधानसभा में विधेयक लाकर यह सुनिश्चित किया गया है कि मीसाबंदियों को यह सम्मान राशि निरंतर मिलती रहे। (CM Sai on Ramrajya)

“समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का”

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि का व्याख्यान विषय “समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का” अत्यंत प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और भगवान श्रीराम को यहां भांजा कहा जाता है। उन्होंने कहा कि रामराज्य का अर्थ है-जनता की सेवा। हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर जनसेवा का कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। हम श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप रामराज्य की कल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। (CM Sai on Ramrajya)

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन भी हुए शामिल

कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना समूह संपादक अतुल तारे ने रखी। आभार प्रदर्शन स्थानीय संपादक योगेश मिश्रा ने किया और संचालन शशांक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभयराम, प्रांत संघचालक डॉ. टॉपलाल वर्मा, डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, खुशवंत साहेब, पवन साय उपस्थित थे। (CM Sai on Ramrajya)

Back to top button
error: Content is protected !!