रेत के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, चार दिनों में 14 वाहन जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Dhamtari Mineral Department Action: धमतरी जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान संचालित कर इस काम में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने पिछले चार दिनों में 6 हाइवा, दो जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त कर सिहावा थाने में रखा गया है। वहीं मगरलोड के मेघा गांव में पेट्रोल पंप के पास अवैध रेत भंडारण में उपयोग की जा रही एक जेसीबी मशीन और एक हाइएवा को भी जब्त कर कुरूद मंडी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है।
यह भी पढ़ें:- देश में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटाकर हुई 6: केंद्रीय गृहमंत्री शाह
इसी तरह लीलर और कोलियारी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में लिप्त 5 ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की गई। लीलर गांव में रेत के अवैध भंडारण में संलग्न एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। इसके अलावा धमतरी तहसील के दोनर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार हाइवा जब्त किए गए हैं। जबकि सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम परिवहन करते हुए एक हाइवा पर भी कार्रवाई की गई है। खनिज अधिकारी भारद्वाज ने बताया कि सभी जब्त वाहनों पर खान और खनिज अधिनियम समेत गौण खनिज नियमों के तहत अर्थदंड वसूली की कार्रवाई की जाएगी। (Dhamtari Mineral Department Action)

इधर, सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश और उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग की टीम की ओर से अंबिकापुर के कृषि सामग्री विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरक निरीक्षक अंबिकापुर जे. आलम और उनकी टीम की ओर से सतत निरीक्षण कर अनियमितता के आधार पर नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही समयावधि में संतोषप्रद जवाब के आभाव में वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के लगभग दर्जनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें दुकानों में किए जा रहे अनियमितताओं के आधार पर नोटिस जारी किया गया है। (Dhamtari Mineral Department Action)
3 दिन में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीज नियंत्रण आदेश समेत कीटनाशी अधिनियम में निहित प्रावधानों का उल्लंघन कर व्यापार किया जा रहा था, जिसमें क्रेता को निर्धारित प्रारूप में कैश क्रेडिट मेमो जारी न करना, बीज और किटनाशी औषधी का भण्डारण वितरण पंजी का संधारण न करना, बोर्ड पर स्कंध समेत बिक्री दर का प्रदर्शन न करना, अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र स्पष्ट दिखने वाले स्थान पर न पाया जाना, अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र का नवीनीकरण न पाया जाने के साथ-साथ अन्य अनियमितता पाई गई, जिस पर बीज और कीटनाशक निरीक्षक जे. आलम समेत उनकी टीम ने कार्रवाई की है। साथ ही सभी दुकानों को तत्काल नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर समस्त दस्तावेजों का सुधार कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इस संबंध में बीज और कीटनाशी निरीक्षक जे आलम ने बताया कि समययावधि में प्रतिष्ठनों के द्वारा सुधार कर जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (Dhamtari Mineral Department Action)



