
Amit Shah on Naxalism: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों ने लाल आतंक पर फिर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, गरियाबंद जिले में हो रही मुठभेड़ में जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एके 47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। मैनपुर थाना इलाके में रविवार रात से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें:- Rashifal 22 January 2025: आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षाबलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। CRPF, SoG ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है। (Amit Shah on Naxalism)
मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प: CM साय
इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों का खत्मा यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। हमारा अटूट संकल्प है – नक्सल मुक्त भारत, और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जय हिंद की सेना। वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़वासी अमित शाह के आभारी हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति मार्च 2026 तक बस्तर में शांति लाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में बस्तर में शांति स्थापना नियत समय पर अवश्य सुनिश्चित होगी। (Amit Shah on Naxalism)