
Naxalite Encounter in Gariaband: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों ने लाल आतंक पर फिर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, गरियाबंद जिले में हो रही मुठभेड़ में जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एके 47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। बाकी डेड बॉडी रिकवर होना बाकी है। मैनपुर थाना इलाके में रविवार रात से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : सभी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई जाएगी शपथ
छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन
- 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
- 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
- 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
- 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 27 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी 2024 को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024 को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Gariaband)
- 6 अप्रैल 2024 को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024 को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024 को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024 को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई 2024 को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून 2024 को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
- 15 जून 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त 2024 को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर 2024 को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024 को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर 2024 को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Gariaband)
- 16 नवंबर 2024 को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर