अमित शाह आज रायपुर में, अस्पताल से राज्योत्सव तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम; महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की 33वीं किस्त
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनके प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दौरे के दौरान अमित शाह निजी अस्पताल के लोकार्पण से लेकर विकसित भारत संकल्प पार्क के उद्घाटन और राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए भी बड़ी सौगात होगी। अमित शाह मंच से महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि जारी करेंगे।
दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे वे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका दोपहर 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए वे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे उद्घाटन
अस्पताल कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे।
राज्योत्सव के समापन समारोह में जारी होगी महतारी वंदन की किस्त
अमित शाह शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का सबसे अहम आकर्षण महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का वितरण होगा। अमित शाह समारोह के मंच से प्रदेश की लाखों पात्र महिलाओं के खातों में योजना की राशि जारी करेंगे। इससे राज्य की महिलाओं को दिवाली से पहले आर्थिक सौगात मिलेगी।
रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
राज्योत्सव समारोह समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम निर्धारित है।
अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
| समय | निर्धारित कार्यक्रम |
|---|---|
| दोपहर 12:55 बजे | दिल्ली स्थित आवास से रवाना |
| दोपहर 1:15 बजे | पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे |
| दोपहर 1:20 बजे | रायपुर के लिए उड़ान |
| दोपहर 3:05 बजे | रायपुर एयरपोर्ट आगमन |
| दोपहर 3:30 बजे | आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे |
| शाम 3:30 से 5 बजे | अस्पताल लोकार्पण कार्यक्रम |
| शाम 5:05 बजे | पीपल वन के लिए रवाना |
| शाम 5:30 बजे | पीपल वन पहुंचेंगे |
| शाम 5:35 से 5:45 बजे | विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण |
| शाम 5:50 बजे | राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना |
| शाम 5:55 बजे | राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे |
| शाम 6 से रात 8 बजे | राज्योत्सव 2026 समापन समारोह और महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी |
| रात 8 बजे | एयरपोर्ट के लिए रवाना |
| रात 8:15 बजे | रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे |
| रात 8:20 बजे | दिल्ली के लिए प्रस्थान |



