Google Analytics —— Meta Pixel

अमित शाह पहुंचे राजधानी, एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

Amit Shah Reached Raipur: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। अमित शाह के रायपुर आने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वे यहां से सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे।

यह भी पढ़े :- बद्रीनाथ के कपाट बंद करने के लिए आखिर क्यों पुजारी को धरना होता है स्त्री का रूप? जानें क्या है कारण

जहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का भव्य स्वागत किया। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा कार्यालय में आज शाम डिनर करेंगे। इसके बाद रात 10 बजे तक शाह नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। शाह प्रदेश कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। Amit Shah Reached Raipur

बता दें की जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसके चलते अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। आज रात छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाएगा।

बैठक में ये तय होगा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किन मुद्दों और किस अंदाज में जनता के बीच जाने वाली है। अमित शाह कई तरह के फीडबैक पहले ही हासिल कर चुके हैं। अपनी रणनीति लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। प्रदेश के नेताओं से भी वह स्थानीय मसलों पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस को सियासी दंगल में पटखनी देने के लिए शाह अपने अंदाज में सियासी गणित की क्लास लेंगे। Amit Shah Reached Raipur

बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आज वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!