Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: नाराज महिलाओं ने भाजपा पार्षद को घर से घसीटा, सड़क पर ले जाकर पीटा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर : Chhattisgarh के बालोद जिले के गुरूर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से नाराज कुछ महिलाओं ने एक महिला पार्षद पर गुस्सा उतारा. महिलाओं ने पार्षद को उसके घर से निकाला और हाइवे में ले जाकर पटक दिया. इस दौरान पार्षद के घरवालों और आस पास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया और वापस घर में ले गए. हालात शांत होने के बाद महिला पार्षद ने मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े :- रायपुर में कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

जिले के गुरूर नगर में सुबह से ही परिसर को तोड़े जाने को लेकर शहर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया था. ऐसे में एक और वीडियो ने पूरे शहर में हंगामा मचा दिया है. प्रशासन की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की महिला पार्षद के साथ जमकर मारपीट की है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे कार्रवाई कर रही है। (Chhattisgarh)

जानकारी के अनुसार एक महिला पार्षद, जिसका नाम कुंती सिंह है और वह शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की पार्षद है. उसे परिसर से ताल्लुक रखने वाली कुछ महिलाओं ने घर से खींचते हुए निकाला और सड़क पर ले जाकर पटक दिया. उसी वक्त कुछ सेकंड पहले ही हाईवे से एक ट्रक गुजरी थी. इस हरकत से महिला पार्षद की जान भी जा सकती थी. यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!