Chhattisgarh : नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, पुलिस का एक्शन, 20 किलो गांजा बरामद
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में क्राइम ब्रांच और कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक मालवाहक से बड़ी मात्र में गांजे के खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालवाहक से 20 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, मचा हड़कंप
Chhattisgarh पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) के रास्ते ओडिसा से दुर्ग की ओर से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। जिसपर क्राइम ब्रांच और कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मालवाहक में गांजा तस्करी की जा रही है।
यह भी पढ़े :- Samvidhaan Hatya Diwas : अगर उस स्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री होते तो वे भी आपातकाल लगा देते : संजय राउत
जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए वाहन को रोक कर चेक किया। जिसमें प्लास्टिक बोरी में 20 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक ओडिसा पुलिस के जवान और एक आरोपी मालवाहक का ड्राइवर बताया जा रहा है।



