Samvidhaan Hatya Diwas : अगर उस स्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री होते तो वे भी आपातकाल लगा देते : संजय राउत
Samvidhaan Hatya Diwas: 1975 के आपातकाल की याद में 25 जून को संविधान हत्या दिवस (Samvidhaan Hatya Diwas) के रूप में मनाए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा , “उनके पास कोई काम नहीं बचा है। 50 साल हो गए हैं, लोग आपातकाल को भूल चुके हैं।
यह भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल को दी दिल्ली के LG जैसी शक्तियां
इस देश में आपातकाल क्यों लगाया गया था? कुछ लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। रामलीला मैदान से खुला ऐलान किया गया था, हमारे जवानों, सेना को कहा गया था कि सरकार के आदेशों का पालन न करें… तो ऐसी स्थिति में अगर अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री होते, तो वे भी आपातकाल को लगाते।
यह भी पढ़ें:- एक नवंबर से लागू होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति: उद्योग मंत्री देवांगन
यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला था, कुछ लोग देश में बम बना रहे थे और जगह-जगह बम फोड़ रहे थे… उस समय बालासाहेब ठाकरे ने आपातकाल का खुलकर समर्थन किया था। आरएसएस ने भी इसका समर्थन किया था…” पीएम मोदी और सरकार को इसलिए बहुमत नहीं मिला क्योंकि वे लोग संविधान को बदलना चाहते थे।
संविधान हत्या दिवस क्या है?
गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (Samvidhaan Hatya Diwas) के रूप में मनाने के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट किया। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह दिन 1975 के आपातकाल के दौरान पीड़ित लोगों के अपार बलिदानों का सम्मान करेगा।



