Google Analytics —— Meta Pixel

एक नवंबर से लागू होगी छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति: उद्योग मंत्री देवांगन

Minister Lakhanlal on Investment: वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक निजी होटल में आयोजित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सेमिनार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से लागू होगी। नई औद्योगिक नीति के आधार पर निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा, जो न सिर्फ राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग धंधे स्थापित करने की भरपूर संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें:- 16 जुलाई को मेगा रोजगार मेले का होगा आयोजन, अलग-अलग सेक्टरों में 7233 पदों पर की जाएगी भर्ती

मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ किया है। पोर्टल पर एक बार आवेदन से ही सभी विभागों का क्लीयरेंस मिलेगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का गठन हुए 7 महीने होने जा रहा है। इसमें 03 महीना लोकसभा चुनाव की आदर्श आचरण संहिता में बीत गए। प्रदेश की नई सरकार को काम करने का सिर्फ तीन महीना ही अभी मिल पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार हो गई है। इसे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। छोटे और मध्यम उद्योग हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए नई ऊर्जा का स्त्रोत है। प्रधानमंत्री के विजन 2047 तक विकसित भारत और विकसित राज्य का निर्माण कैसे होगा, इस दिशा में काम किया जा रहा है। (Minister Lakhanlal on Investment) 

   

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि उद्योग और श्रम विभाग का परस्पर संबंध है। विष्णुदेव सरकार ने छत्तीसगढ़ के बजट को अगले पांच सालों में 10 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। हमें विश्वास है कि इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी हमारी उद्यमियों और कंपनियों की होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 600 बड़ी कंपनियां संचालित है, जिसमें से हाल ही में राज्य की 6 इकाइयां यानी वासु लॉजिस्टिक लिमिटेड, जैनम फेयरो एलोएस लिमिटेड, के. एन. एग्री रिर्सोसेस लिमिटेड, अर्हम टेक्नालॉजिस लिमिटेड, चमन मेटालिक्स लिमिटेड और एटमास्टको लिमिटेड एन.एस.ई. में सूचीबद्ध हुई है। जबकि देश में लगभग 2512 कंपनियां NSE में रजिस्टर्ड है, जिनकी कुल बाजार पूंजी 464.38 लाख करोड़ है। (Minister Lakhanlal on Investment)

उन्होंने उम्मीद जताई की आगामी सालों में देश की कुल बाजार पूंजी में छत्तीसगढ़ का भी योगदान निरंतर बढ़ता रहेगा। आगे भी इस तरह के सेमिनारों का आयोजन होगा। राज्य के निवेश प्रोत्साहन बोर्ड इस दिशा में निरंतर कार्य करेगा। उद्योग विभाग के समन्वय से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को शेयर मार्केट के माध्यम से निवेश प्राप्त करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। स्थानीय कंपनियों के स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से IPO जारी करने और निवेश प्राप्त करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में यह आयोजन काफी मददगार साबित हुआ। (Minister Lakhanlal on Investment)

इस सेमिनार में निवेश के इच्छुक उद्योग और कंपनियों को उनके NSE रजिस्ट्रेशन, हैंड हैंडलिंग, तकनीकी गाइड करना, उनका डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने संबंधी सारी प्रक्रिया की बेसिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में उद्योग विभाग का यह आयोजन प्रदेश के छोटे-बड़े कंपनियों के लिए निवेश प्राप्त करने का यह बेहतर माध्यम बनेगा। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा सेमिनार में उपस्थित होने वाले उद्यमी नए निवेशकों से निवेश प्राप्त करने के लिए IPO से जुड़ सकेंगे। उद्योग विभाग के सचिव अंकित आनंद, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई के सीनियर वाइंस प्रेसीडेंट डॉ. हरीश अहुजा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। (Minister Lakhanlal on Investment)

Back to top button
error: Content is protected !!