Trending

Anmol News24 Calendar : अनमोल न्यूज24 द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर का धमतरी कलेक्टर ने किया विमोचन

धमतरी : अनमोल न्यूज24 के द्वारा नववर्ष पर प्रकाशित विशेषांक कैलेंडर 2022 का विमोचन आज धमतरी जिले के कलेक्टर पी. एस. एल्मा के हाथों से किया गया। धमतरी जिले पर विशेष केन्द्रित कैलेण्डर 2022 के विमोचन मौके पर जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक इस्मत जहाँदानी, अनमोल न्यूज़24 के संपादक अशोक कुमार साहू, सहयोगी अंशुल ली रायपुर, नीलम साहू मगरलोड, पवन साहू धमतरी व योगेश साहू कुरूद मौजूद थे।

ख़बर के लिए देंखे यह वीडियो : https://youtu.be/Zu_IQOil9K8 

अनमोल न्यूज24 से खास बातचीत में कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने कहा, नववर्ष पर प्रकाशित कैलेण्डर सराहनीय व उपयोगी हैं, प्रकाशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की बात कही हैं।

कैलेण्डर प्रकाशन पर प्रदीप हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रदीप साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर संघ यूथ इंटक विक्रांत राव रणसिंग, छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश संगठन सचिव मालक राम साहू, कुलेश्वर बोरवेल्स के संचालक व कुरूद भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चन्द्राकर, जनपद पंचायत कुरूद के पूर्व सभापति आनंद गांधी, जनपद पंचायत अभनपुर के जनपद सदस्य राजेश साहू, जनपद पंचायत आरंग के जनपद सदस्य वतन चन्द्राकर, अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड नीतू खिलावन साहू, समाजसेवी पोषण साहू आदि ने काफी सराहा एवं भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्य करते रहने की शुभकामना दी हैं।

Related Articles

Back to top button