Anmol News24 Raipur Calendar: रायपुर जिला पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन, पढ़ें पूरी ख़बर

Anmol News24 Raipur Calendar : छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी, त्रिवेणी संगम राजिम में भक्तिन राजिम माता जयंती समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में सामाजिक बंधु व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

भक्तिन राजिम जयंती समारोह मंच पर अनमोल न्यूज 24 द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंचस्थ अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अतिथियों ने अनमोल न्यूज 24 परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा, इस कैलेंडर में बहुत सी जानकारी दी गई हैं, जो सभी नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें : धमतरी जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का पूर्व मंत्री व विधायक अजय चन्द्राकर ने किया विमोचन

छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा, वार्षिक कैलेंडर में तीज त्यौहार, जयंती दिवस व अवकाश का बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रकाशित करवाया गया हैं। उन्होंने आगे कहा, जैसा नाम अनमोल न्यूज हैं, वैसा ही यह कैलेंडर भी वाकई अनमोल हैं। सभी टीम को बधाई व शुभकामना।

महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने विमोचन अवसर पर कहा, अनमोल न्यूज24 का यह वार्षिक कैलेंडर में जनसामान्य के जरूरत की छोटी छोटी जानकारियों को दिया गया हैं। आम जन के किये विशेष मुहूर्त भी दिया गया हैं।
जो सभी के काफी काम आयेगी।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का कलेक्टर रजत बंसल ने किया विमोचन

छग साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने विमोचन अवसर पर कहा, प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर सभी के लिए अत्यंत उपयोगी व जानकारी के परिपूर्ण हैं। निःसंदेह कड़ी मेहनत से इस कैलेंडर तैयार किया गया हैं। पूरी टीम को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

अनमोल न्यूज 24 के संपादक अशोक कुमार साहू ने कहा, कैलेंडर में दैनिक जीवन से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियों को शामिल किया गया हैं। शुभ मुहूर्त, विवाह, गृह प्रवेश व महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई हैं। कैलेंडर में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से घोषित सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश को भी दर्शाया गया हैं। यह वार्षिक कैलेंडर सभी के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। (Anmol News24 Raipur Calendar)

Anmol News24 Raipur Calendar

Related Articles

Back to top button