Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : कुंभ राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2022 : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2022 : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

कुंभ राशि वालों के लिए वर्ष का प्रारंभ माह, मध्य काल के 50 दिन प्रत्येक दृष्टी से अनुकूल एवं श्रेष्ठ रहेंगे। सितम्बर से 52 दिन सर्वाधिक प्रतिकूल सिद्ध हो सकते हैं। अनपेक्षित बाधा,कष्ट हानि या अनिष्ट प्रतिरोध हेतु वर्ष के पूर्वार्ध में गुरु, केतु, शनि तथा उत्तरार्ध में केतु के उपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें वर्ष के अंतिम चार माह में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022 तक) 

यह आपके जीवन में कुछ महत्तवपूर्ण नकारात्मक परिणामों का सूचक है। किसी भी प्रकार के रोग से बचने को स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने व सावधानी बरतने की आवश्यकता है। और कुछ अनावश्यक खर्चों के कारण धन हाथ से जा सकता है। लम्बी यात्रा से बचें कष्ट झेलना पड़ सकता है। आपके मातृभूमि से दूर रहने की भी संभावना है।  इस समय आपको सरकार का आक्रोश, अपमान व अवनति भी झेलनी पड़ सकती है। अपने पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखें व किसी भी मूल्य पर उन्हें खतरे में न डालें। साथ ही परिवार में भी विवाद से बचें। आपको बालक के गर्भाधान का समाचार भी मिल सकता है। धार्मिक कृत्यों में रुचि बढ़ेगी।  विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। आपका सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में सम्मान भी इस दौरान बढ़ सकता है।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक )

कुंभ राशि वालों के लिए आपकी वर्तमान आयु, कृषि, व्यापार में लाभ प्राप्ति व प्रसन्नतापूर्वक दान कार्यों में व्यय किए जाने वाले धन आदि की वृद्धि में वरदानस्वरुप सिद्ध हो सकता है। इसमें भूमि, जायदाद या सम्पदा में आप निवेश कर सकते हैं व यदि कोई ऋण है तो उसे चुकाने में यह समय सहायक होगा।  घर के लिए भी यह सुखमय दौर है व परिवार के लिए आनन्द लेकर आया है। दाम्पत्य जीवन में आप सुख की आशा कर सकते हैं। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है।  कामकाज में आप अधिकारियों का विश्वास प्राप्त करेंगे व दूसरे आपसे प्रभावित होंगे।  इस समय आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सामाजिक, राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में , यह समय तुष्टिकारक है क्योंकि आपको और अधिक आदर मिलने की संभावना है व आपको उच्च कोटि की शान-शौकत व मान का अनुभव होने वाला है।

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

अपने वित्त को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित करें क्योंकि आप अपनी पसीने की खरी कमाई लॉटरी, सट्टेबाजी आदि में गँवा सकते हैं। भाई – बहनों अपने मित्रों से विवाद – बहस में न पड़े। इस दौरान आपको विदेश अथवा किसी पर्वतीय क्षेत्र में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32)

कुंभ राशि वालों के लिए वित्तीय रुप से समय उत्तम है। आपको अनेक जाने व अनजाने स्त्रोतों से धन प्राप्त होने की आशा है। यहाँ तक कि शत्रुओं से भी धन लाभ संभव है। वेतन में वृद्धि की आशा कर सकते हैं। व्यापाररत हैं तो अतिरिक्त लाभ की संभावना है।  कार्य में प्रगति भी संभावित है। आपकी परियोजनाएँ यहाँ तक कि वे भी जिन्हें आप स्थगित कर चुके थे, सब सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएँगी। आपके सहकर्मी तथा वरिष्ठ अधिकारी भी आपके साथ सहयोग कर सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षेत्र में आपकी विद्वता की ओर सबका ध्यान आकर्षित होगा।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व हर समस्या से आप साहस व शक्ति के साथ जूझेंगे। सामाजिक, राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी समय अच्छा है। आप प्रतिष्ठा में एवम् समाज में यश में और अधिक वृद्धि की आशा कर सकते हैं।  घर मानों सुविधा का पर्याय होगा विपरीत लिंग वालों से प्रेम – अनुराग की मनोकामना रखते हैं तो यही सही समय हो सकता है विवाहित हैं तो आपकी बीमार पत्नी / पति व बच्चों के पुन: स्वास्थ्य लाभ की संभावना है।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16)

वित्त न्यूनतम स्थिति में होगा। व्यर्थ के खर्चे व अनावश्यक ऋण से बचें क्योंकि यह और अधिक ह्रास का कारण बन सकता है। अस्वस्थता का कारण रोग न होकर शस्त्र, विष, अग्नि, शारीरिक पीड़ा व थकान हो सकता है। इन वस्तुओं से स्वास्थ्य को खतरा है अत: दूर रहने की चेष्टा करें। आपकी पत्नी/पति को भी शारीरिक पीड़ा, दर्द अथवा बेचैनी हो सकती है अत: उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।  अपनी प्रतिष्ठा व मान बनाए रखने हेतु यह एक चुनौतीपूर्ण समय है अत: ऐसे क्रियाकलापों से बचें जो इन पर प्रभाव डाल सकते हैं।  इन दिनों यात्रा करनी पड़ेगी। आपको सुदूर स्थानों पर जाना पड़ सकता है। आपका स्थानान्तरण विदेश में हो सकता है अपने स्वजनों व प्रियजनों तथा घर की सुख-सुविधाओं से दूर रहना कोई सुखद अनुभव नहीं होगा। घर में सुख शान्ति बनाए रखिए। अपने भाई – बहनों व उनकी पत्नियों / पतियों से झगड़ा हो सकता है। अपनी पत्नी / पति व बच्चें से भी कोई अप्रिय बात न करें।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक) 

व्यर्थ के व्यय व धन बर्बाद करने का खतरा है। प कृषि अथवा कृषि उत्पादों से सम्बद्ध कार्य करते हैं तो विशेष सावधानी बरतें कि हानि न हो। भोजन – सामग्री भण्डार में संचित कर लें क्योंकि कठिनाई के समय इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।  स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की शारीरिक व्याधि की उपेक्षा न करें।  काम – धंधे पर भी ध्यान दें। यात्रा का योग है। सामाजिक, राजनितिक, जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है व परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button