Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : मीन राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2022 : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2022 : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

मीन राशि वालों के लिए वर्ष प्रथम माह, मध्य जुलाई से 55 दिन एवं अंतिम माह विशेष उपयोगी एवं विजय, सफलता कारी सिद्ध होगा।अनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्ट प्रतिरोध हेतु – वर्ष गुरु, केतु. मंगल के उपाय उपयोगी सिद्ध हो सकते हें

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022  तक) 

व्यापार व व्यवसाय में भी कठिनाई सामने आ सकती है विशेष रुप से यदि वह पशुधन से सम्बन्धित हो। इसके अतिरिक्त आपको कुछ धन मांगलिक कार्यों व लम्बी यात्रा पर भी व्यय करना पड़ सकता है। यह समय आपको अपनी जन्मस्थली व संतान से दूर रहने को विवश कर सकता है। नौकरीपेशा हैं तो अपना पद व स्थान बचाए रखें समाज आपके विपरीत जा सकता है और समाज में आपका अपमान व बदनामी हो सकती है। ध्यान रखिए कि आप किसी अप्रिय स्थिति में न फँस जाय। अतिरिक्त आय हो सकती है जिससे आप मनपसन्द वाहन खरीद सकते हैं।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक )

मीन राशि वालों को लम्बी यात्रा से बचें क्योंकि वांछित परिणाम मिलने की संभावना नहीं है व कष्ट झेलना पड़ सकता है। आपके मातृभूमि से दूर रहने की भी संभावना है। व्यवसाय में भी कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों से विवाद से बचें क्योंकि यह मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। अपनी परियोजना समय पर सफलतापूर्वक पूरी करने हेतु अतिरिक्त श्रम करें। अपने पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखें व किसी भी मूल्य पर उन्हें खतरे में न डालें।  साथ ही परिवार में भी विवाद से बचें व शान्त रहें। आपको बालक के गर्भाधान का समाचार भी मिल सकता है। धार्मिक कृत्यों में रुचि बढ़ेगी।  विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। आपका सामाजिक सम्मान भी इस दौरान बढ़ सकता है।

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32)

आपको अनेक रोग घेर सकते हैं। ज्वर, बदन दर्द व जननेन्द्रिय रोग आपको पीड़ा का आभास करा सकते हैं। मानसिक रुप से भी आप शक्तिहीन महसूस करेंगे। आपके निवास स्थान पर घटित कोई घटना अवसाद का कारण बन सकती है। व्यय पर नजर रखें व अप्रत्याशित खर्चों के लिए धन बचाएँ। अवैध कार्यों से बचें जो आपको अभियुक्त बनाकर कानून के दरवाजे तक ले जाएँ। जीवन में नया जोश अनुभव कर सकते हैं। इस समय आपकी भोजन व आध्यात्मिक प्रक्रियाओं में रुचि बढ़ सकती है।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

यह वित्तीय, शारीरिक व सामाजिक, तीनों पक्षों के लिए कठिन समय का सूचक है। चोरों व अप्रत्याशित खर्चों के प्रति सावधान रहें।  वर्ष के इस काल में स्वास्थ्य व भोजन सम्बन्धी आदतों के प्रति सावधानी बरतें। अनजान व असमय भोजन से बचें क्योंकि इससे पेट गड़बड़ हो सकता है। नेत्रों को भी आपकी विशेष सावधानी की आवश्यकता है। आपमें से अधिकांश की पत्नी / पति का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।  यही समय है जब आपको मुकदमेबाजी व कोर्ट – कचहरी से दूर ही रहना है क्योंकि इस दौरान अपना मुकदमा हार भी सकते हैं। अपने निकटजन व प्रियजनों से विवाद से बचें। इन दिनों आपकी जीवनसाथी से भी खटपट हो सकती है।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022  14:48:16)

यह धन की कमी व वित्तीय रेखा के नीचे की ओर आने का द्योतक है। कृषि अथवा कृषि उत्पादों से सम्बद्ध कार्य करते हैं तो विशेष सावधानी बरतें कि हानि न हो। किसी भी प्रकार की शारीरिक व्याधि की उपेक्षा न करें। आपके पैरों व नेत्रों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।  अपने कार्य स्थल पर नेकनामी व पद बनाए रखने में कठिनाई आ सकती है। सामाजिक, राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में अपना धंधा या व्यापार बदलना पड़ सकता है।  यात्रा का योग है। सामाजिक, राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है व परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सामाजिक, राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में ।  घर में शान्ति बनाए रखना आवश्यक है क्योंकि आप स्वजनों से विवाद में पड़ सकते हैं। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में में गहन चिन्ता, घुतिहीनता व जीवन के प्रति उत्साहहीनता की संभावना है।  गंभीर निर्णय लेते समय यह असाधारण सावधानी बरतने का समय है।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक) 

मीन राशि वालों के लिए वित्तीय रुप से समय बहुत अच्छा है। किसी व्यवसाय में, आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। आपके हर प्रकार के प्रयास सफल होंगे व परियोजना के मनवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय विशेष में जायदाद प्राप्त होने की भी संभावना है। जो व्यक्ति गृह निर्माण सामग्री, कोयला, चमड़े आदि का व्यवसाय करते हैं, वे अपने – अपने व्यापार में और भी अधिक मुनाफे की आशा रख सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। उच्च शिक्षा हेतु यह समय शुभ है। यह आपके सोच को और भी उद्यमशील बनाने का समय है।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में समाज द्वारा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।   आपको मनपसन्द साथी मिल सकता है व विवाह हो सकता है। विपरीत लिंग वाले मनोहारी व्यक्ति का साथ मिल सकता है। आपके मित्र आपके सहायक होंगे व नए मित्र बन सकते हैं। आपके मालिक व सहयोगियों का आपके प्रति व्यवहार सकारात्मक होगा। पत्नी / पति व बच्चे सुख प्राप्ति के स्त्रोत होंगे। आप परिवार की मनोकामना पूर्ण करने वाली वस्तुएँ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button