तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, लड्डू वितरण काउंटर के पास लगी आग, राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

Tirupati Balaji Temple : तिरुपति मंदिर में कुछ ही दिनों के अंतराल में फिर से हादसा हुआ है। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, जब काउंटर के पास बड़े पैमाने पर भीड़ मौजूद थी। अब तक आग लगने की वजह यूपीएस को बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- PM Modi Jammu Visit : ये मोदी है वादा करता है, तो निभाता है, टनल उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी
फिलहाल प्रशासन आग बुझाने में जुटा है। फायर ब्रिगेड की मदद से तेजी से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना 10 दिवसीय बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव के दौरान हुई। इस मौके पर देश भर से हजारों लोग वहां पहुंचे हुए हैं।
कुछ दिन पहले ही हुआ था एक और भयानक हादसा
बता दें कि तिरुपति मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में कुछ दिन पहले 8 जनवरी को ही भयानक हादसा हुआ था। जब तिरुपति (Tirupati Balaji Temple) में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। भगदड़ में 4,000 से अधिक भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। ये भक्त तिरुपति में 10 दिवसीय विशेष दर्शन के लिए टोकन पाने की होड़ में थे। इस हादसे के बाद से मंदिर प्रशासन बहुत ही सावधानियां बरत रहा है। मंदिर के चारों तरफ हाई अलर्ट घोषित है। फिर भी उस घटना के बाद आज फिर से एक और दुखदायी घटना बेहद ही गंभीर चिंता की विषय बना हुआ है।
मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
8 जनवरी को हुए हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के लिए राहत उपाय करने के आदेश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा और परिजनों को एक नौकरी देने की घोषणा की। इसके अलावा उस भयानक हादसे की न्यायिक जांच करने के भी आदेश दिए। इस दुर्घटना के बाद के जवाबी कार्रवाई में कई अधिकारियों को निलंबित और स्थानांतरित किया गया।



