भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के जाति पर उठाया सवाल, हमलावर हुई INDIA गठबंधन

Anurag on Rahul Gandhi: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ ली, जिसे लेकर लोकसभा और राज्यसभा में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, कल राहुल गांधी ने संसद में जातिगत जनगणना कराने की बात कही थी। इस पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जिनकी कोई जात नहीं वह जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। इसे राहुल गांधी की जाति से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सदन में तंज कसना ऐसा नहीं होता है।
यह भी पढ़ें:- भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के जाति पर उठाया सवाल, हमलावर हुई INDIA गठबंधन
खड़गे ने कहा कि संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। अनुराग ठाकुर ने जानबूझकर राहुल गांधी का अपमान करने के लिए ऐसा कहा। यह सही नहीं है। अनुराग ठाकुर अपरिपक्व हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करने की क्या जरूरत थी? मैं प्रधानमंत्री के ट्वीट की निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी को पता होना चाहिए कि कहां बोलना है और किसका बचाव करना है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि कल बजट चर्चा में भाजपा नेताओं द्वारा की गई असंवेदनशील और क्रूर टिप्पणियों के खिलाफ संसद के अंदर विरोध प्रदर्शन किया गया। (Anurag on Rahul Gandhi)
संसद के अंदर भाजपा ने अपमान किया: गोगोई
गोगोई ने कहा कि हम जानते हैं कि जाति जनगणना एक बहुत ही भावनात्मक मुद्दा है और भारत में एससी-एसटी, ओबीसी के कई लोग जाति जनगणना चाहते हैं, लेकिन कल भाजपा द्वारा उनकी मांग का मजाक उड़ाया गया। संसद के अंदर भाजपा द्वारा उनका अपमान किया गया। हम यहां उनके अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, जाति जनगणना के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने विरोध किया। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बदतमीजी है। उनसे यह उम्मीद नहीं थी और प्रधानमंत्री से भी उम्मीद नहीं थी कि वे उनका समर्थन करेंगे। (Anurag on Rahul Gandhi)
कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है?: अखिलेश
समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है? ये जाति का सवाल नया नहीं है। जाति का सवाल बहुत पुराना है। जाति का सवाल जिसे जानना है उसे अंबेडकर की किताब एनिहिलेशन ऑफ कास्ट जरूर पढ़ना चाहिए। बीजेपी के पास क्या जाति तोड़ो आंदोलन का कोई विकल्प है, जिसको जाति को लेकर दिक्कत और परेशानी है उसे मंडल कमीशन की किताब आज ही खरीद लेनी चाहिए और प्रस्तावना पढ़नी चाहिए। अगर जाति जनगणना की मांग हो रही है तो इसमें कोई गलत नहीं है। हमारे बहुत सारे फैसले और नीतियां तभी अच्छे होंगे जब जाति जनगणना होगा। (Anurag on Rahul Gandhi)
झारखंड में ‘जल, जंगल, जमीन’ की संस्कृति: महुआ
झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि जातिगत जनगणना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अभी तक नहीं जानते कि कौन-सी नीति लाई जाए, कहां किसी जरूरत है। हमें पता नहीं होता कहां कौन-सी जाति ज्यादा या कम है बिना इसके आप नीति कैसे बना सकते हैं? जैसे झारखंड में ‘जल, जंगल, जमीन’ की संस्कृति है। अगर झारखंड में जंगल काटे जाएंगे और उसकी जगह विकास के नाम पर कंक्रीट का मॉल बनाया जाएगा, तो वहां का समाज खुश नहीं होगा। इसी तरह से हर समुदाय की अपनी मांगें होती हैं। इसके लिए जाति जनगणना महत्वपूर्ण है। भारत विविधता पूर्ण देश है और यही कारण है कि जाति जनगणना महत्वपूर्ण है। (Anurag on Rahul Gandhi)
पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कसा तंज
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि देश को ये जरूरत है कि हम धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की सेवा करें, भारत माता की सेवा करें। हमारी जाति है देश की सेवा करना और धर्म है भारत माता को आगे बढ़ाना। ये वे लोग हैं जो देश को इसी सांचे में ढालना चाहते हैं जो उनके लिए राजनीतिक रूप से सुविधाजनक हो। उन्होंने जो कहा वह निंदनीय है, मुझे उम्मीद है कि उनके नेता उनसे माफी मांगवाएंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान। बस ऐसी ही शिक्षा, ज्ञान और सभ्यता की बात पर मात खा जाते हैं भाजपा के लोग। (Anurag on Rahul Gandhi)
मैंने किसी का नाम नहीं लिया: अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा कि जनगणना पर विचार विमर्श और चर्चा की जगह संघी मानसिकता वाली जातिवादी अभद्रता कर अनुराग ठाकुर ने सदन और देश भर के वंचितों का भी अपमान कर दिया। इसी जात पात के चक्रव्यूह को तोड़ने का संघर्ष कर रहे हैं राहुल गांधी जिन्हें हजारों किलोमीटर चलने की शारीरिक पीड़ा न डिगा सकी, भाजपा को लगता है कि अपशब्द उनका रास्ता रोक पाएंगे। बता दें कि BJP सांसद अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर विपक्षी सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही अनुराग से मांफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हालांकि BJP सांसद ठाकुर ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। (Anurag on Rahul Gandhi)



