कांग्रेस ने आरोप की राजनीति को अपना श्रृंगार बना लिया है: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur on Rahul: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद, झूठे और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला षड्यंत्र बताया। ठाकुर ने कहा कि चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता जिनके नेतृत्व में लगभग 90 चुनाव कांग्रेस पार्टी हारी, उनकी हताशा निराशा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आरोपों की राजनीति को इन्होंने अपना आभूषण बना लिया है। जब इन्हीं के लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग सत्यापित करने कहती है को पीठ दिखाकर भाग जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लगाए गए वोट चोरी के आरोप गलत और निराधार है: चुनाव आयोग
उन्होंने कहा कि शपथ पत्र देने कहा जाता है तो मुकर जाते हैं। गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। आरोप लगाने के बाद माफी मांगने का काम और कोर्ट से फटकार खाने का काम राहुल गांधी का हो गया है। हर मामले में इनको फटकार ही लगी है। आज की प्रेस वार्ता में हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे, लेकिन उन्हें फुलझड़ी से ही काम चलाना पड़ा, जो भी बुझ गई। राहुल गांधी ने आरोपों की राजनीति को अपना श्रृंगार बना लिया है। बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है। चाहे राफेल हो या ‘चौकीदार चोर’, गलत और बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल की आदत बन गई है। वह बार-बार झूठे दावे करते हैं और फिर माफी मांग लेते हैं। (Anurag Thakur on Rahul)
क्या कांग्रेस ने वोट चुराकर चुनाव जीता?: बीजेपी
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा है कि जनता का कोई भी सदस्य किसी भी वोट को डिलीट नहीं कर सकता और प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का मौका दिए बिना कोई भी वोट डिलीट नहीं किया जा सकता। 2023 में आलंद विधानसभा में नाम काटने के असफल प्रयास किए गए। इस पर चुनाव आयोग ने ही FIR करने को कहा था। चुनाव आयोग ने मोबाइल नंबर और IP एड्रेस पहले ही उपलब्ध करा दिया है। इतना सब करने के बाद कांग्रेस शासित कर्नाटक की CID ने अब तक क्या किया ? आलंद विधानसभा कांग्रेस के उम्मीदवार ने ही जीता था। तो क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके जीता था ?
क्या राहुल लोकतंत्र को खत्म करने आए हैं: ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग बिना किसी पूर्वाग्रह के काम कर रहा है, राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर करने, नागरिकों को गुमराह करने और बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश में व्यस्त हैं। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाने की असफल कोशिश की गई थी। चुनाव आयोग ने खुद इस संबंध में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग पहले ही मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस उपलब्ध करा चुका है। इतना सब होने के बाद, कांग्रेस शासित कर्नाटक की सीआईडी ने अब तक क्या किया है? राहुल गांधी ने खुद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि वह यहां लोकतंत्र बचाने नहीं आए हैं। अगर इसे बचाना नहीं है, तो क्या उनका लक्ष्य इसे नष्ट करना है? टूलकिट की मदद से वह लगातार हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और उन्हें कमजोर करते हैं।
हार के बाद दोष मढ़ने की एक और कोशिश: बीजेपी
बीजेपी ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी का ताज़ा झूठ, बार-बार हार के बाद दोष मढ़ने की एक और कोशिश है। उनके दावों की बार-बार तथ्य-जांच और खंडन किया गया है – फिर भी वे झूठ के जरिए संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। तथ्य-जांच- सुप्रीम कोर्ट और तमिलनाडु उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र और कर्नाटक पर उनके झूठे दावों को खारिज कर दिया। जनता द्वारा कोई भी वोट ‘ऑनलाइन डिलीट’ नहीं किया जा सकता। मतदाता को अपनी बात रखने का मौका दिए बिना कोई भी वोट डिलीट नहीं होता। वही पुराना ढर्रा- कर्नाटक 2024: 7 सीटें हारने के बाद, उन्होंने “1 लाख फर्जी वोट” और “सीसीटीवी फुटेज डिलीट” का रोना रोया। महाराष्ट्र 2024: पहले की बढ़त के बावजूद कांग्रेस की हार के बाद इसे “औद्योगिक पैमाने पर धांधली” कहा।
भारत में अराजकता लाने की व्यवस्थित कोशिशें: बीजेपी
बीजेपी ने कहा कि हरियाणा 2024: जब मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया, तो उन्होंने फिर से “मतदान विसंगतियों” को दोषी ठहराया। 90 से ज्यादा चुनावी अस्वीकृतियों के बाद यह स्पष्ट है कि ये तथ्य नहीं हैं, बल्कि एक हकदार राजवंश की निराशाजनक बकवास हैं। असली नुकसान भाजपा और मतदाताओं को नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को है। यह राहुल गांधी और विपक्ष की ओर से भारत में अराजकता लाने की व्यवस्थित कोशिशें हैं। हालांकि उनकी सारी कोशिशें पूरी तरह नाकाम होंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एकजुट है। (Anurag Thakur on Rahul)



