Google Analytics —— Meta Pixel

8 अप्रैल तक EOW की रिमांड पर रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर, पढ़ें पूरी खबर

Anwar on EOW Remand: छत्तीसगढ़ के कथित और चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 8 अप्रैल तक EOW को अनवर की रिमांड दी है। शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के बाद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। 4 अप्रैल को जमानत पर चल रहे अनवर ढेबर को EOW ने गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले EOW ने शराब घोटाला केस में आरोपी कारोबारी अरविंद सिंह को जेल से छूटने के बाद गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। अरविंद सिंह को भी कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में आग से 400 करोड़ के ट्रांसफॉर्मर खाक, CM साय ने कहा- मामले की होगी जांच

शराब घोटाला केस में ED ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अनवर ढेबर के अलावा AP त्रिपाठी, अरविंद सिंह, नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन शामिल हैं। सभी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। कारोबारी ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत ली थी। अब EOW ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ED की रिपोर्ट पर 17 जनवरी को EOW ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर समेत 71 लोगों पर जालसाजी और साजिश का केस दर्ज किया था। इसमें कई बड़े जिलों में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हैं, जिनका नाम FIR में है। कुछ शराब कारोबारी और कांग्रेसियों को भी आरोपी बनाया गया है। (Anwar on EOW Remand)

मेयर ने अपने भाई से की मुलाकात

वहीं अनवर ढेबर को हिरासत में लेने की सूचना मिलने के बाद भाई और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर उससे मिलने EOW ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनका भतीजा शोएब ढेबर भी साथ था। मुलाकात के बाद वे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। 4 अप्रैल का दिन ढेबर परिवार के लिए बुरा साबित हुआ। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NCP नेता रामावतार जग्गी मर्डर केस के 27 दोषियों की अपील खारिज करते हुए आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। इनमें मेयर ढेबर का भाई याहया ढेबर भी शामिल है। वहीं अब दूसरे भाई अनवर ढेबर को शराब घोटाला केस में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शराब घोटाला केस को BJP ने विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बनाया था। (Anwar on EOW Remand)

Back to top button
error: Content is protected !!