छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में 60 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Chhattisgarh Officers Employees Cell: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 60 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा प्रदेश संयोजक बी. सी. साहू, सह संयोजक रमाकांत साहू और अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने समेत समाजहित के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह मनोनयन किया गया। प्रदेश कार्यालय से जारी मनोनयन में अलग-अलग विभागों और क्षेत्रों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़ें:- वंदे मातरम पर महासंग्राम, भारतीय जनता पार्टी बोली- कांग्रेस बनी 21वीं सदी की मुस्लिम लीग
मनोनयन में सह संयोजक, महामंत्री, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, संगठन सह सचिव, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने पदाधिकारियों की सक्रियता, कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण आधार माना है। इस विस्तार से अधिकारी-कर्मचारी वर्ग की संगठन में भागीदारी को नई मजबूती मिलने समेत प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है। (Chhattisgarh Officers Employees Cell)
प्रकोष्ठ का विस्तार से संगठन को मिलेगी मजबूती: बी.सी. साहू
प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू ने कहा कि प्रकोष्ठ को विस्तार मिलने से अधिकारी-कर्मचारी वर्ग की संगठनात्मक सहभागिता को मजबूती मिलेगी। नवमनोनित पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, समाजहित में योगदान और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की अपेक्षा की गई है। यह विस्तार प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और ज्यादा संगठित समेत सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखें पूरी लिस्ट




