Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : मंत्री यादव

CG Teachers Recruitment : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 5000 शिक्षकों की भर्ती (CG Teachers Recruitment) प्रक्रिया को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा

मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता हमेशा से गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा सुनिश्चित करना रही है। लंबे समय से शिक्षकों की कमी से प्रभावित शिक्षा प्रणाली को यह भर्ती नया बल देगी। इससे न केवल स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के हजारों नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और योग्यता आधारित प्रणाली से संचालित किया जाएगा। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिल सके।

शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पदों की पूर्ति नहीं, बल्कि एक मजबूत, सक्षम और प्रेरणादायी शिक्षण तंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे उत्साह और विश्वास के साथ तैयारी करें, क्योंकि यह भर्ती प्रदेश के शैक्षणिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। (CG Teachers Recruitment)

Back to top button
error: Content is protected !!