छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा
पुलिस की रेड में 5 लड़कियां, 4 ग्राहक और दोनों सेंटरों के मैनेजर गिरफ्तार
Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के जुनवानी इलाके में स्थित दो स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 5 लड़कियों, 4 ग्राहकों और दोनों सेंटरों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- छठ पूजा पर भारतीय रेल की खास पहल, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 6,181 विशेष ट्रेनें
सूत्रों के मुताबिक, चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर लोरेंज और लीवेलनेस स्पा में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर गुप्त प्लानिंग के साथ रेड मारी।
छापे से पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके सिग्नल मिलते ही एडिशनल एसपी ICUAW पद्मश्री तंवर, दुर्ग सीएसपी भारती मरकाम, और स्मृति नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह की टीम ने एक्शन लिया।
पुलिस को देखते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने किसी को भागने नहीं दिया।
- लोरेंज स्पा से: 3 लड़कियां, 2 ग्राहक, एक मैनेजर और एक वर्कर पकड़े गए।
- लीवेलनेस स्पा से: 2 लड़कियां, 2 ग्राहक, एक लेडी वर्कर और मैनेजर को हिरासत में लिया गया।
मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सुपेला और स्मृति नगर थाना क्षेत्रों में पहले भी ऐसे रैकेट पकड़े जा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। (Chhattisgarh Crimes News )
एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि –
“लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सबूत मिलने पर टीम ने छापा मारकर दोनों स्पा सेंटरों को सील किया है।” (Chhattisgarh Crimes News )



