Google Analytics —— Meta Pixel

कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे डिप्टी CM अरुण साव, जल जीवन मिशन की बैठक में होंगे शामिल

Arun Sao Delhi Tour: डिप्टी CM और लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव 9 जुलाई यानी कल नई दिल्ली में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे 9 जुलाई को सुबह सवा सात बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जो सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। डिप्टी CM साव सुबह 10:10 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 01:10 बजे नई दिल्ली से शासकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर सवा तीन बजे वापस रायपुर पहुंचकर मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- इस गुरुवार जनता की समस्या नहीं सुन पाएंगे CM साय, 11 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित

वहीं डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। डिप्टी CM साव की पहल और विधायक शुक्ला के विशेष प्रयासों से 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद और निकाय मद के अंतर्गत ये विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट से संबंधित हैं। डिप्टी CM साव और विधायक शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए। (Arun Sao Delhi Tour)

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि बीते पांच सालों में पहली बार विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की एकमुश्त राशि मिली है। हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात हुई है। हमें जल्द ही और आबंटन मिलने की संभावना है। इससे हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का छत मिल सकेगा। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे बड़े होते तक सहेजने को भी कहा। (Arun Sao Delhi Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!