Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM साव ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर कसा तंज, कहा- विभाजन की दोषी है कांग्रेस पार्टी 

Arun Sao on Congress: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विभाजन की दोषी कांग्रेस पार्टी है। ऐसे लोग भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता बचाने के लिए संविधान के साथ खिलवाड़ किया। ऐसे लोग संविधान बचाओ यात्रा निकालते हैं। देश में संविधान सम्मत काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 3 साल बाद होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ… कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

वहीं बीजेपी मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का एक भी मौका ना छोड़ने वाली कांग्रेस अपने निजी संविधान के तहत गांधी परिवार के वफादारी की शपथ दिलाने यह संविधान बचाव यात्रा निकाल रही है। बीजेपी ने कहा कि संविधान बचाओ रैली का ढोंग करने वाले कांग्रेसियों को आपस में ही भिड़ने से फुर्सत नहीं है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक पोस्टर भी जारी किया है। (Arun Sao on Congress)

कांग्रेस सरकार ने सिर्फ गरीबों से हक छीना: CM साय

बीजेपी ने पोस्टर में लिखा- संविधान बचाने का ढोंग करने वाली कांग्रेस को संविधान नहीं, बल्कि कांग्रेस को डुबाने वाले नेताओं से बचाने की जरूरत है। वहीं बिलासपुर के आमागोहन समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। CM साय ने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ गरीबों से हक छीना और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। जबकि हमारी सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने केवल इस कारण से जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना से वंचित रखा, क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा था, लेकिन हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही 18 लाख PM आवास स्वीकृत किए हैं। (Arun Sao on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!